Live Updates

Weather Forecast Today LIVE Updates : अब ठंड बरपाने लगेगी कहर, बिहार में बढ़ेगी कनकनी और ठंड, चलेगी शीतलहर, जानें झारखंड-यूपी-दिल्ली सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन

Amritsar: Locals warm themselves near a bonfire on a cold winter morning, in Amritsar, Monday, Dec. 14, 2020. (PTI Photo)(PTI14-12-2020_000069B)

Weather Forecast Today LIVE Updates : उत्तर भारत (North India Weather) के कई हिस्सों में ठंड बढ़ बढोतरी (minimum temperature,cold weather) गई और कई राज्यों में घना कोहरा छाया नजर आ रहा है जबकि दिल्ली में इस मौसम का अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, तो वहीं कश्मीर में रात का तापमान शून्य से नीचे चला गया. 16 दिसंबर (16 december 2020) को देश के कुछ भागों में बारिश (Rain) और बर्फबारी (Snowfall) होने का अनुमान मौसम विभाग (IMD ने व्यक्त किया है. (झारखंड (Jharkhand Weather), दिल्ली(Delhi Weather), बिहार(Bihar Weather), उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh Weather), मध्य प्रदेश(Madhya Pradesh Weather),बंगाल (Bengal Weather) सहित अन्य राज्यों के मौसम की जानकारी के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ….

विज्ञापन

राजस्थान में बढ़ा ठंड, गिरा तापमान 

राजस्थान में ठंड बढ़ गयी है. मौसम विभाग ने बताया है कि राज्य के कई जिलों में तापमान में गिरावट देखी जा रही है. यह गिरावट 3-4 डिग्री की है. राज्यों में शीत लहर की चेतावनी दी गयी है.

कहीं हल्का और कहीं घना कोहरा

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों कहीं हल्का और कहीं घना कोहरा छाया नजर आ रहा है.

बिहार में कनकनी और ठंड बढ़ेगी

बिहार में मौसम ने अचानक समय करवट ले ली है. राजधानी पटना के कई इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान है. राजधानी में घने बादल छाए हैं. अगले 48 घंटे में बिहार में कनकनी और ठंड बढ़ सकती है.

ठंड कहर बरपाने लगेगी

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के तेज होने के साथ ही मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ रही हैं. मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि बादलों के हटते ही 16 दिसंबर के बाद ठंड कहर बरपाने लगेगी.

शीत लहर चलने का पूर्वानुमान

राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में घना कोहरा छाने के साथ ही बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की मानें तो गुरुवार और शुक्रवार को दिल्ली में दिन में ठंड रहने और शीत लहर चलने का पूर्वानुमान लगाया है.

मौसम विभाग, जयपुर के अनुसार

मौसम विभाग, जयपुर के अनुसार राजस्थान के माउंट आबू में आज न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola