Weather Forecast Updates : आज इन राज्यों में होगी भारी बारिश, यूपी में चेतावनी, एमपी-बिहार-छत्तीसगढ़ और झारखंड में वज्रपात का अलर्ट, जानें अपने इलाके के मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन

New Delhi: A man holds an umbrella walk on a road during heavy rain, in New Delhi, Thursday, June 17, 2021. (PTI Photo/Arun Sharma)(PTI06_17_2021_000018A)

Weather Forecast Today LIVE Updates, 18 June 2021, Rain Alert, Monsoon 2021 Update : आज दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और हल्की फुहारें (delhi rain) भी पड़ सकती हैं. मौसम विभाग ने कहा है कि यह अनुमान लगाना मुश्किल है कि मानसून (delhi monsoon) दिल्ली कब पहुंचेगा. दिल्ली में पहुंचने से पहले अगले पांच छह दिनों में मानसून पश्चिमी उत्तर प्रदेश पहुंचेगा. इधर बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश (up,bihar,Jharkhand weather,heavy rain) के पूर्वी हिस्से तथा पूर्वोत्तर राज्यों में अगले 4-5 दिनों तक भारी बारिश (bhari barish) होने की संभावना है. इधर, मुंबई में बारिश गतिविधियां जारी रहेंगी. मौसम से जुडी हर जानकारी के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com साथ….

विज्ञापन

यूपी में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने शनिवार 19 जून को पूर्वी यूपी के अधिकांश इलाकों में कहीं भारी तो कहीं बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी करने का काम किया है. पूरे सूबे में 21 जून तक कहीं हल्की तो कहीं सामान्य बारिश का सिलसिला जारी रहेगा.

यूपी में दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून

दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून करीब पांच दिन के अंतराल के बाद एक फिर उत्तर प्रदेश पर मेहरबान होता नजर आ रहा है. मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार को मॉनसून ने लखनऊ समेत पूर्वी यूपी के अधिकांश हिस्सों में बारिश दी है. पश्चिमी यूपी में मानसून मेरठ तक पहुंच चुका है. बाकी पश्चिमी जिलों में भी जल्द ही मॉनसून पहुंच जाएगा.

स्काईमेट वेदर के महेश पलावत ने कहा

स्काईमेट वेदर के महेश पलावत ने कहा कि पिछले तीन-चार दिन से पश्चिमी हवाएं मॉनसून को उत्तर पश्चिम भारत में आगे बढ़ने से रोक रहीं हैं. ये हवाएं अगले सप्ताह भी रहेंगी इसलिए दिल्ली में अपने तय समय पर ही 27 जून के आसपास मॉनसून की बारिश होने का अनुमान है.

स्काईमेट वेदर के अनुसार

स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 3-4 दिनों में सौराष्ट्र और दक्षिण और मध्य गुजरात के तटीय भागों में बारिश की संभावना है.

यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड में 19 जून को वज्रपात गिरने की मौसम विभाग ने दी चेतावनी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, 19 जून को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड में मध्यम से गंभीर गरज के साथ लगातार बादल से जमीन पर बिजली गिरने की संभावना है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बाहर रहनेवाले लोगों और जानवरों को नुकसान हो सकता है.

पश्चिमी राजस्‍थान से बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्वी भागों के बीच बनी ट्रफ रेखा

पश्चिमी राजस्‍थान से हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दक्षिणी बिहार, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्वी भागों के बीच एक ट्रफ रेखा बन गयी है. यह ट्रफ उत्तर प्रदेश पर बने निम्‍न दबाव के बीच से होकर गुजर रही है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola