Weather Forecast : आज बिहार और झारखंड सहित इन राज्यों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने दी वज्रपात की चेतावनी, जानें अपने इलाके के मौसम का हाल
Kolkata: Commuters wade through a waterlogged road after heavy rain, in Kolkata, Thursday, June 17, 2021. (PTI Photo)(PTI06_17_2021_000045A)
Weather Forecast Today LIVE Updates, 19 June 2021, Rain Alert, Monsoon 2021 Update, Bihar Flood : दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने और गरज के साथ बौछारें (delhi rain) पड़ने का अनुमान है. वहीं उत्तर प्रदेश में बारिश गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं. साथ ही साथ मानसून भी आगे बढ़ सकता है. इधर, नेपाल में लगातार हो रही बारिश से बिहार की नदियां उफान पर नजर आ रहीं है. बाढ़ जैसी स्थिति कई जिलों में बनी हुई है. वहीं, झारखंड, बंगाल (up,bihar,Jharkhand weather,heavy rain) अगले तीन दिन और भारी बारिश (bhari barish) की संभावना है. जबकि, दिल्ली, पंजाब समेत (delhi monsoon) अन्य हिस्सों में मानसून को पहुंचने में और 4-5 दिन लग सकते है. मौसम से जुडी हर जानकारी के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com साथ….
मौसम विभाग ने दी रविवार को उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड में वज्रपात की चेतावनी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार और रविवार को उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड में मध्यम से गंभीर गरज के साथ लगातार वज्रपात की चेतावनी दी है. साथ ही कहा है कि बाहर रहनेवाले लोगों और जानवरों को नुकसान हो सकता है.
अगले दो दिनों में उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना
पश्चिमी विक्षोभ के एक ट्रफ रेखा के प्रभाव और मानसूनी पुरवाई के कारण अगले दो दिनों के दौरान उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.
अगले दो दिनों में कोंकण, गोवा, गुजरात, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश की संभावना
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों में कोंकण, गोवा, गुजरात, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के अलावा मध्य महाराष्ट्र में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.
दक्षिण महाराष्ट्र ���े उत्तरी केरल तक बनी अपतटीय ट्रफ रेखा
दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर निचले और मध्य क्षोभमंडल स्तरों में एक चक्रवाती परिसंचरण ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है और एक अपतटीय ट्रफ रेखा दक्षिण महाराष्ट्र से उत्तरी केरल तट तक जाती है.
आज पूर्वी यूपी, एमपी, गंगीय पश्चिम बंगाल और 20 जून को उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश की संभावना
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, 19 और 20 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश संभावना. 19 जून को मध्य प्रदेश और गंगीय पश्चिम बंगाल और 20 जून को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश की संभावना है.
बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल सिक्किम, पूर्वी यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना
दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश पर एक निम्न दबाव के क्षेत्र और बांग्लादेश के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव में अगले दो दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में छिटपुट के साथ भारी बारिश की संभावना है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए