Weather Forecast Today Live Update : मौसम विभाग का ऐलान, उत्तर भारत में इस बार कड़ाके की पड़ेगी सर्दी
Weather Forecast Today Live Update : उत्तर भारत (north india weather) में ठंड (winter) के बीच हिमाचल प्रदेश के दूरदराज इलाकों में फिर बर्फबारी (snow fall) से ठंड बढ गई है. वहीं बंगाल की खाड़ी (bay of bengal cyclone) में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से मौसम वैज्ञानिकों ने तमिलनाडु व पुडुचेरी में अगले सप्ताह और अधिक बारिश (Rain) होने का अनुमान लगाया है. बिहार और झारखंड (Bihar,Jharkhand weather) में आसमान में बादल के छंट चुके हैं जिसके बाद तापमान में गिरावट आने से ठंड (cold weather) धीरे धीरे बढ़ रही है. यूपी और दिल्ली में भी ठंड (up,delhi weather) सताने लगी है. मौसम की हर जानकारी के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ….
मौसम विभाग का ऐलान, उत्तर भारत में इस बार कड़ाके की पड़ेगी सर्दी
मौसम विभाग ने दिसंबर से फरवरी के अपनी सर्दियों के पूर्वानुमान में कहा कि उत्तर और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है और इस बार कड़ाके की ठंड पड़ेगी.
दिल्ली, एनसीआर की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में
राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता रविवार को ‘खराब’ श्रेणी में रही. तापमान में गिरावट आने तथा हवा की गति धीमी होने के बीच गुणवत्ता के और खराब होने की आशंका है. शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 245 रहा.
दिल्ली में करीब एक दशक में इस वर्ष नवंबर रहा सबसे अधिक ठंडा: आईएमडी
राष्ट्रीय राजधानी में पिछले दस वर्षों में इस वर्ष नवंबर में सबसे ज्यादा ठंड पड़ी है और इस वर्ष नवंबर के महीने में औसत न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा है.
उतराखंड में मौसम साफ
देहरादून समेत पूरे उतराखंड में मौसम साफ है. दिन में चटख धूप खिलने के कारण अधिकतम तापमान में इजाफा हुआ है.
दिसम्बर का आरंभ भी कड़ाके की सर्दी के साथ
स्काइमेट वेदर के अनुसार अक्टूबर और नवंबर के ही रास्ते पर दिसम्बर भी चलेगा. दिसम्बर का आरंभ भी कड़ाके की सर्दी के साथ होने जा रहा है.
तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ चुकी है
बिहार में आसमान में बादल के छंटने के बाद तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ चुकी है. अगले 48 घंटे तक यह स्थिति रहने की संभावना है. इससे दिन के तापमान में भी गिरावट रहेगी.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए