Live Updates

Weather Forecast Updates : बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर, यहां होगी भारी बारिश, दुर्गा पूजा में खलल डालेगा मानसून, जानें झारखंड-बिहार-यूपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन

Chennai: A vendor selling chickens waits for customers during rainfall, in Chennai, Sunday, Oct. 18, 2020. (PTI Photo)(PTI18-10-2020_000154A)

Weather Forecast Today Live Updates, India Meteorological Department : बंगाल की खाड़ी में पिछले एक महीने में तीसरी बार मंगलवार को बने low pressure system से andhra pradesh,odisha and west Bengal में अगले तीन दिन तक heavy rain होने की संभावना है. Durga puja 2020 में बारिश होगी. 21 अक्टूबर (21 october 2020) यानी आज Jharkhand के साथ-साथ bihar, uttar pradesh के कुछ हिस्सों में बारिश (rain and thunderstorm ) की संभावना है. वहीं अब winter season आने वाला है. Weather के हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

दुर्गा पूजा में खलल डालेगा मानसून

उत्तर बिहार में गुरुवार से मौसम में बदलाव दिख सकता है. आसमान में बादल छाये रह सकते हैं. इस वजह से गुरुवार व शुक्रवार को हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है. अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

झारखंड में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर सक्रिय हो चुका है. अगले 24 घंटे के दौरान लो प्रेशर के डीप डिप्रेशन में बदलने का अनुमान है जिससे झारखंड में बारिश के आसार हैं.

कई राज्यों में तेज बारिश

प्रशांत महासागर में बन रहे चक्रवाती सिस्‍टम के कारण देश के कई राज्यों में तेज बारिश हो सकती है.

भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना

उत्तर आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में 22 अक्टूबर को तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और रायलसीमा में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.

भारी वर्षा की संभावना

भारतीय मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है और कहा है कि 22 और 23 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल और तटीय ओडिशा के ऊपर भी भारी वर्षा की संभावना है. इसके अलावा, 22 और 23 को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बहुत भारी वर्षा की संभावना है.

महाराष्ट्र सरकार बारिश से प्रभावित लोगों को जल्द मदद देने के लिए प्रतिबद्ध

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य में भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित लोगों के जीवन में जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने मराठवाड़ा जिले के कुछ हिस्सों का दौरा किया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola