Live Updates

Weather Forecast : दिल्ली में पड़ सकती हैं फुहारें, बंगाल में भारी बारिश, बिहार में रेड अलर्ट, झारखंड में अगले सात दिन तक होगी बारिश, जानिए अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast Today LIVE Updates, 17 June 2021, Rain Alert, Monsoon 2021 Update : मौसम विभाग ने कहा है कि यह अनुमान लगाना मुश्किल है कि मानसून दिल्ली कब पहुंचेगा. राजधानी में पहुंचने से पहले अगले पांच छह दिनों में मानसून पश्चिमी उत्तर प्रदेश पहुंचेगा. इधर बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से तथा पूर्वोत्तर राज्यों में अगले 4-5 दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है. इधर, मुंबई में बारिश गतिविधियां जारी रहेंगी. मौसम से जुडी हर जानकारी के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com साथ….

विज्ञापन

दिल्ली में शुक्रवार को भी पड़ सकती हैं फुहारें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बृहस्पतिवार को कई इलाकों में मानसून से पहले की बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्म मौसम से थोड़ी राहत मिली. आईएमडी के अनुसार, न्यूनतम तापमान आज सामान्य से दो डिग्री कम 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 35 डिग्री सेल्सियस रहा. शाम साढ़े पांच बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 51 प्रतिशत रहा. मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि शुक्रवार को दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और हल्की फुहारें भी पड़ सकती हैं.

बंगाल में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के कई हिस्सों में लगातार भारी बारिश हो रही है, जिससे कोलकाता शहर और इसके बाहरी क्षेत्र में कई निचले इलाकों और सड़कों पर पानी भर गया. मौसम विभाग ने जोरदार दक्षिण-पश्चिम मानसून और एक चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव के कारण अगले तीन दिनों में और अधिक बारिश होने का अनुमान जताया है.

उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में अनेक स्थानों पर भारी बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश में बादलों के अगले 24 घंटों के दौरान फिर से कुछ सक्रिय होने की संभावना है. मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है जिससे अगले 24 से 48 घंटों के दौरान राज्य के इस हिस्से के विभिन्न जिलों में बारिश हो सकती है.

उत्तर-पश्चिम भारत में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल नहीं : आईएमडी

आईएमडी ने पूर्वानुमान में कहा कि मॉनसून के राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली पहुंचने के लिए वायुमंडलीय स्थिति अनुकूल नहीं है. मौसम विभाग ने पहले पूर्वानुमान जताया था कि मॉनसून 12 दिन पहले ही 15 जून तक दिल्ली पहुंच जाएगा. मॉनसून सामान्य तौर पर 27 जून तक दिल्ली पहुंचता है और आठ जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेता है. निजी पूर्वानुमान एजेंसी स्काइमेट वेदर के मुताबिक, पिछले वर्ष मॉनसून 25 जून को दिल्ली पहुंचा था और 29 जून तक इसने पूरे देश को कवर कर लिया था.

दिल्ली में मानसून से पहले की बारिश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बृहस्पतिवार को कई इलाकों में मानसून से पहले की बारिश हुई. आईएमडी ने ट्वीट किया है, नयी दिल्ली के आईटीओ, राजीव चौक, राष्ट्रपति भवन, इंडिया गेट, बुद्ध जयंती पार्क के अलावा बड़ौत, बिजनौर, खतौली, सकोटी टांडा, किठौर, नरौरा, देबाई में गरज के साथ छींटे पड़े और हल्की या मध्यम बारिश हुई. आईएमडी के अनुसार, न्यूनतम तापमान आज सामान्य से दो डिग्री कम 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान के 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

बंगाल में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल

पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में लगातार भारी बारिश हो रही है जबकि भारी बारिश से राजधानी कोलकाता के कई निचले इलाकों और सड़कों पर पानी भर गया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola