Live Updates

Weather Forecast Updates : यहां होगी भारी से बहुत भारी बारिश, दिल्ली की वायु गुणवत्ता हुई और खराब, होने लगा ठंड का अहसास, जानें झारखंड-बिहार-यूपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast Today Live Updates, India Meteorological Department : बंगाल की खाड़ी में बने low pressure system से andhra pradesh,odisha and west Bengal में अगले दो दिन तक heavy rain होने की संभावना है. Durga puja 2020, dussehra 2020 में बारिश होगी. 23 अक्टूबर (23 october 2020) यानी आज Jharkhand के साथ-साथ bihar, uttar pradesh के कुछ हिस्सों में बारिश (rain and thunderstorm ) की संभावना है. वहीं अब winter season कुछ दिनों में आने वाला है. Weather के हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

रांची में छाए बादल

झारखंड की राजधानी रांची सहित कई जिलों में सुबह से ही आकाश में बादल छाए हुए हैं. सूबे के कुछ स्थानों में आज बारिश की संभावना हे.

भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका

आईएमडी ने बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र को लेकर अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार, त्रिपुरा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, दक्षिण असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है.

झारखंड से मानसून के लौटते ही बढ़ेगी ठंड

झारखंड से मानसून की वापसी के साथ ही पूरे राज्य में ठंड का एहसास होने लगेगा. राजधानी रांची से यह लौट चुका है और एक-दो दिन में पूरे झारखंड से मानसून की विदाई हो जायेगी.

मूसलाधार वर्षा

अगले 24 घंटों के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय, दक्षिणी असम, पूर्वी अरुणाचल प्रदेश में मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है, कुछ स्थानों पर मूसलाधार वर्षा हो सकती है.

भारी वर्षा का अनुमान

अगले 24 घंटों के दौरान तटीय कर्नाटक और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक तथा तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा का अनुमान है.

दिल्ली की वायु गुणवत्ता हुई और खराब

राष्ट्रीय राजधानी में कई क्षेत्रों में प्रदूषण का स्तर ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचने के बाद शुक्रवार को वायु की गुणवत्ता में और भी गिरावट दर्ज की गई. शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 374 दर्ज किया गया जो कि एक दिन पहले 302 था.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola