Weather Forecast Updates : वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हो जाएगा सक्रिय,दिवाली में यहां होगी बारिश,बहुत खराब की श्रेणी में दिल्ली की हवा, बिहार-यूपी-झारखंड सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल जानें
Weather Forecast Today LIVE Updates, India Meteorological Department : देश के कई हिस्सों में मौसम (Weather forecast) ने करवट ले ली है और तापमान में गिरावट (temperature falling) जारी है. हालांकि दिवाली (Diwali 2020 weather) तक देश के कुछ राज्यों में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. जहां उत्तर भारत (North India temperature) के राज्यों में ठंड की शुरूआत (winter season, snowfall) हो चुकी है. वहीं दिल्ली (Delhi NCR Weather) की हवा जहरीली (Air Pollution) होती जा रही है. 13 नवंबर (13 november 2020) यानी आज Jharkhand के साथ-साथ bihar, uttar pradesh में बारिश (rain and thunderstorm ) की संभावना कम नजर आ रही है. Weather के हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास
न्यूनतम तापमान कई दिन पहले से ही हरियाणा में गिरने लगा है और सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है जिससे सर्दी की दस्तक समय से कुछ पहले ही हो गई. अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास ही बना हुआ है.
पंजाब में दो दिन बाद माैसम बदलने जा रहा है
पंजाब में दो दिन बाद माैसम बदलने जा रहा है. यह बदलाव होगा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (Western Disturbance) की वजह से होगा.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई और दिवाली रात में इसके ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचने की आशंका है. शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक सुबह नौ बजे 330 दर्ज किया गया.
बहुत खराब की श्रेणी में दिल्ली की हवा
बहुत खराब की श्रेणी में दिल्ली की हवा पहुंच चुकी है. यहां आज AQI 344 रिकॉर्ड हुआ.
तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं
झारखंड में अगले तीन से चार दिनों तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है.
19 नवंबर तक 12 से 18 डिग्री सेसि तक रहेगा न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है. इसके अनुसार, झारखंड में 19 नवंबर तक न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेसि गिरावट हो सकती है. न्यूनतम तापमान 12-18 डिग्री सेसि के आसपास रह सकता है. इस दौरान मौसम में व्यापक बदलाव की संभावना नहीं है. मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा. फिलहाल बारिश को लेकर कोई पूर्वानुमान नहीं है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए