Weather Forecast Today LIVE Updates : देशभर के अधिकांश राज्यों में बढ़ेगी ठंड,इन इलाकों में बारिश की संभावना
Weather Forecast Today LIVE Updates : 7 दिसंबर (7 december 2020 ) यानी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड में भारी बर्फबारी दे सकता है जिससे मैदानी भागों (north india weather) में ठंड (winter, cold weather) के बढने की संभावना है. दिल्ली में प्रदूषण एक बार फिर खतरनाक स्थिति में पहुंच चुका है जबकि तमिलनाडु व केरल (south india weather) में चल रही भारी बारिश(Heavy Rain) में अब कमी आने के आसार हैं. (झारखंड (Jharkhand Weather), दिल्ली(Delhi Weather), बिहार(Bihar Weather), उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh Weather), मध्य प्रदेश(Madhya Pradesh Weather),बंगाल (Bengal Weather) सहित अन्य राज्यों के मौसम की जानकारी के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ….
उत्तर भारत के ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी की संभावना दक्षिण भारत में बारिश के आसार
देश के ज्यादातर हिस्सों में ठंड बढ़ रही है मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि में बुरेवी तूफान दक्षिण के तटीय राज्यों से गुजर गया है. उत्तर भारत के ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी का अनुमान लगाया है वहीं दक्षिण भारत में बारिश की आशंका जाहिर की है.
उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना, अलर्ट जारी
उत्तर भारत के कई राज्यों का मौसम बदलने लगा है. मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है. देश के ज्यादातर हिस्सों में ठंड बढ़ रही है. उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में हल्के से भारी कोहरा छाए रहने का भी अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है. कई जगहों पर घना कोहरा रहने का अनुमान है.
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं दिल्ली में वायु गुणवत्ता सोमवार को ‘अत्यंत खराब’ श्रेणी में रही, हालांकि हवा की गति बढ़ने के साथ इसके बेहतर होने की संभावना है. आईएमडी के अधिकारियों के अनुसार सोमवार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 394 था. रविवार को 24 घंटे का औसतन एक्यूआई 389 और शनिवार को 404 था.
दिल्ली के कुछ हिस्सों में ‘बेहद घने कोहरे’ की वजह से दृश्यता हुई ‘शून्य’ : आईएमडी
राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह कोहरे की घनी परत छाने से कुछ इलाकों में दृश्यता ‘शून्य’ रही, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ. इस साल ठंड के मौसम में पहली बार दृश्यता ‘शून्य’ हुई है.
स्काइमेट वेदर के अनुसार
स्काइमेट वेदर के अनुसार आज तक प्रदूषण काफी अधिक रहेगा उसके बाद पश्चिमी विक्षोभ जब 8 दिसंबर से आगे निकल जाएगा तब दिल्ली सहित उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में प्रदूषण में गिरावट आएगी और वायु गुणवत्ता बेहतर होगी.
बिहार का तापमान
अभी पूरे बिहार में अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान दस से 11 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए