Weather Forecast Update : इस साल सर्दी का टूटेगा रिकॉर्ड, यहां चलेगी शीतलहर, दिसम्बर का आरंभ भी कड़ाके की सर्दी के साथ होगा
Weather Forecast Today Live Update : उत्तर भारत (north india weather) में ठंड (winter) के बीच हिमाचल प्रदेश के दूरदराज इलाकों में फिर बर्फबारी (snow fall) हुई. वहीं बंगाल की खाड़ी (bay of bengal cyclone) में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से मौसम वैज्ञानिकों ने तमिलनाडु व पुडुचेरी में अगले सप्ताह और अधिक बारिश (Rain) होने का अनुमान लगाया है. बिहार और झारखंड (Bihar,Jharkhand weather) में आसमान में बादल के छंटने के बाद तापमान में गिरावट आने से ठंड (cold weather) बढ़ेगी. यूपी और दिल्ली में भी ठंड (up,delhi weather) सताने लगी है. मौसम की हर जानकारी के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ….
स्काइमेट वेदर के अनुसार अक्टूबर और नवंबर के ही रास्ते पर दिसम्बर भी चलेगा. दिसम्बर का आरंभ भी कड़ाके की सर्दी के साथ होने जा रहा है.
उत्तर भारत में सर्दी बढ़ी
उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में सर्दी पड़ रही है और कश्मीर के विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग में शनिवार को पारा शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया.
सबसे ठंडा शहर हरियाणा का रोहतक
बीते 24 घंटों के दौरान सबसे ठंडा शहर रहा हरियाणा का रोहतक, जहां न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
यहां चलेगी शीतलहर
मौसम विभाग के अनुसार आगामी चौबीस घंटे में राजस्थान में कही-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा छाने की सम्भावना है, जबकि 29-30 नवंबर के दौरान राज्य के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं शीतलहर बहने की भी संभावना है.
माउंट आबू में पारा 1.0 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का
बदले मौसम के बीच राजस्थान में सर्दी एक बार फिर जोर पकड़ रही है, जहां माउंट आबू में रात का तापमान फिर एक डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है. मौसम विभाग के अनुसार बीती शुक्रवार रात माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
हल्की बारिश की भविष्यवाणी
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अलग-अलग हिस्सों में रविवार तक हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए