Weather Forecast Updates : उत्तर भारत में ठंड की दस्तक,बिहार के मौसम में लगातार बदलाव,यहां होगी बारिश, जानें दिल्ली-झारखंड-यूपी साहित देश के अन्य राज्यों में कितना गिरेगा पारा
New Delhi: Vehicles ply amid hazy weather condition, in New Delhi, Thursday, Nov. 05, 2020. The air quality in Delhi remained in the severe category with the smoky haze lingering over the national capital for the third consecutive day becoming a serious health concern for the residents. (PTI Photo/Kamal Singh)(PTI05-11-2020_000111B)
Weather Forecast Today LIVE Updates, India Meteorological Department : देश के कई हिस्सों में मौसम (Weather forecast) ने करवट ले ली है और तापमान में गिरावट (temperature falling) जारी है. जहां उत्तर भारत (North India temperature) के राज्यों में ठंड की शुरूआत (winter season, snowfall) हो चुकी है. वहीं दिल्ली (Delhi NCR Weather) की हवा जहरीली नजर आ रही है. 8 नवंबर (8 november 2020) यानी आज Jharkhand के साथ-साथ bihar, uttar pradesh में बारिश (rain and thunderstorm ) की संभावना कम नजर आ रही है. Weather के हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
उत्तर और मध्य भारत में बढेगी ठंड
अगले दो दिनों में दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत के कुछ राज्यों में बारिश होने का अनुमान जताया गया है. इसके साथ ही उत्तर और मध्य भारत के राज्यों में ठंड का प्रभाव भी बढ़ने के आसार हैं.
यहां होगी बारिश
दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में रविवार को बारिश होने की भी संभावना है. ऐसा बंगाल की खाड़ी मे तूफानों के कारण हो सकता है.
मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव
बिहार में मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव नजर आ रहा है. जहां रात का तापमान रोज गिर रहा है. वही अब दिन के तापमान में भी कमी लोगों को ठंडक का अहसास दिला रही है.
उत्तर भारत में ठंड की दस्तक
उत्तर भारत के कई हिस्सों में नवंबर के पहले सप्ताह में ठंड ने दस्तक दे दी है जबकि मैदानी इलाकों में हल्की सर्द हवाएं चल रही हैं तो वहीं ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है.
प्रदूषण बढ़ने की वजह से दिक्कत
कानपुर में प्रदूषण बढ़ने की वजह से सुबह सैर करने वालों को काफी दिक्कत हो रही थी व्यक्ति ने बताया कि प्रदूषण बढ़ने की वजह से मास्क लगाने में उलझन हो रही है,सांस लेने में दिक्कत हो रही है.
दिल्ली की हवा में कोई सुधार नहीं
दिल्ली की हवा में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है. आज भी एयर क्वालिटी इंडेक्स ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए