Weather Forecast Updates: दिल्ली में बूंदाबांदी, बिहार-झारखंड-यूपी सहित यहां होगी बारिश, जानें मौसम

Updated:
विज्ञापन

Gurugram: Vehicles ply amid low visibility due to fog on a cold winter morning, in Gurugram, Friday, Dec. 17, 2021. (PTI Photo)(PTI12_17_2021_000034A)

Weather Forecast LIVE Updates: झारखंड और बिहार में एक बार फिर बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. इधर दिल्ली-यूपी सहित देश के अन्‍य राज्‍यों में भी वर्षा होगी. पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम करवट लेगा. जानें आज का मौसम कैसा रहने की संभावना है.

विज्ञापन

दिल्ली में बूंदाबांदी, पंजाब-हरियाणा व पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश के आसार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दोपहर बाद हुई हल्की बारिश से ठंड में थोड़ा इजाफा हो गया है. मौसम विभाग का अनुमान है कि रात में और बुधवार को भी बारिश हो सकती है. वहीं, दिल्ली से सटे राज्यों पंजाब, हरियाणा समेत पश्चिमी यूपीमें भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है.

देश के इन राज्यों में अगले दो दिनों तक बारिश-बर्फबारी के आसार

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मंगलवार रात से बुधवार तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके साथ ही गरज के साथ बारिश बर्फबारी के भी आसार हैं.

राजस्थान के उत्तरी भागों में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना

राजस्थान के अधिकांश इलाकों में सर्दी कम हुई है और सोमवार रात चित्तौड़गढ़ में तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार रात संगरिया में 8.1 डिग्री, अंता में 8.3 डिग्री, भीलवाड़ा में 8.6 डिग्री, डबोक में 9.4 डिग्री एवं गंगानगर में 9.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. बाकी इलाकों में यह 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। दिन का तापमान भी बढ़ रहा है और बीते 24 घंटे में यह डूंगरपुर में 31.0 डिग्री सेल्सियस रहा। इस बीच मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है.

राजस्थान में सर्दी हुई कम

न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के कारण राजस्थान के अधिकांश इलाकों में सर्दी कम हुई है और सोमवार रात चित्तौड़गढ़ में तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इस बीच मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार, राजस्थान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आठ फरवरी को सक्रिय होने की संभावना है. इसके प्रभाव से बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ एवं चूरू जिलों में आठ फरवरी की रात से गरज के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की प्रबल संभावना है. वहीं नौ फरवरी को इस विक्षोभ का असर बीकानेर, जयपुर तथा भरतपुर संभाग के जिलों में रहेगा, यानी एक बार पुनः राज्य के उत्तरी भागों में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. शेष सभी क्षेत्रों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है, जबकि 10 फरवरी को इसका असर समाप्त हो जाएगा.

हवा में आर्द्रता का स्तर 90 प्रतिशत

दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 90 प्रतिशत दर्ज किया गया.

उत्तराखंड में आज से हल्की बारिश और बर्फबारी

उत्तराखंड में आज से हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान मौसम विभाग के द्वारा जताया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola