Weather Forecast Updates: दिल्ली-UP का बदलेगा मौसम, इन राज्यों में बारिश के आसार, जानें अपने इलाके का हाल
Weather Forecast LIVE Updates: मौसम के एक बार फिर करवट लेने के आसार नजर आ रहे है. बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन का क्षेत्र बना है, जिसका असर कुछ राज्यों में नजर आ सकता है. दिल्ली में बादल छाये रहेंगे. जानें दिल्ली-बिहार-झारखंड-यूपी सहित अन्य राज्यों का कैसा रहेगा मौसम
यहां होगी बारिश
मौसम विभाग की मानें तो 8 मार्च की रात को एक दूसरा पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है जिसके कारण 9 और 10 मार्च को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश के आसार हैं जबकि जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होगी.
राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश का अनुमान
राजस्थान में गर्मी का असर दिखने लगा है. जहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. इस बीच, मौसम विभाग ने एक नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का अनुमान व्यक्त किया है. मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान फलोदी में 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा जालोर में यह 35.5 डिग्री, सिरोही में 34.9 35.5 डिग्री, बाड़मेर में 34.7 डिग्री, जोधपुर में 34.3 डिग्री व चित्तौड़गढ़ में 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
जम्मू-कश्मीर: पुंछ में बर्फबारी के बाद चारों तरफ बर्फ की मोटी परत जमी हुई दिखी
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बर्फबारी के बाद चारों तरफ बर्फ की मोटी परत जमी हुई दिखी. इससे पहले अधिकारियों ने बताया कि गुलमर्ग समेत ऊंचाई वाले कई स्थानों पर हल्के से मध्यम हिमपात हुआ.
जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले स्थानों पर ताजा हिमपात, मैदानी क्षेत्रों में बारिश
जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले कई इलाकों में सोमवार को बर्फबारी हुई, जबकि मैदानी क्षेत्रों में रहने वालों को बारिश का सामना करना पड़ा. अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकप्रिय स्की रिजॉर्ट गुलमर्ग समेत ऊंचाई वाले कई स्थानों पर हल्के से मध्यम हिमपात हुआ. श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर गुरेज और जोजिला दर्रे में भी ताजा बर्फबारी हुई. अधिकारियों ने कहा कि ताजा समाचार मिलने तक घाटी के मैदानी इलाकों में बारिश हो रही थी.
जम्मू-कश्मीर का मौसम
जम्मू-कश्मीर में बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक तेज बारिश जम्मू-कश्मीर में हो सकती है. कश्मीर के श्रीनगर में आज अधिकतम तापमान 3 और न्यूनतम तापमान -4 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं जम्मू में अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए