Weather Forecast Updates:दिल्ली में बढ़ेगी सर्दी, यूपी-बिहार-झारखंड सहित इन राज्यों में फिर बदलेगा मौसम
New Delhi: A man rides a bicycle without holding the handle, on a road during rain in New Delhi, Thursday, Feb. 3, 2022. (PTI Photo/Kamal Singh)(PTI02_03_2022_000151A)
Weather Forecast LIVE Updates: झारखंड और बिहार में एक बार फिर बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. इधर दिल्ली-यूपी सहित देश के अन्य राज्यों में भी बारिश के आसार हैं. पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम करवट लेगा. जानें आज का मौसम कैसा रहने की संभावना है.
यूपी में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर बदलेगा और लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश की संभावना जताई जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को मौसम साफ और शुष्क रहेगा. हालांकि, घने कोहरे के साथ पूर्वी यूपी में शीतलहर की चेतावनी भी जारी हुई है.
दिल्ली में फिर बढ़ेगी सर्दी
दिल्ली के लोगों को एक बार फिर ठंड से रूबरू होना पड़ेगा. हालांकि, बसंत ऋतु की शुरुआत हो चुकी है. लेकिन, मौसम विभाग के अनुसार अभी सर्दी दिल्ली को छोड़ने के मूड में नहीं है. कड़ी धूप खिलने के बाद बार बार सर्द मौसम पलट कर दिल्ली की ओर आ रहा है. बुधवार को यानी 9 फरवरी को दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. बारिश के कारण बुधवार को तापमान गिर सकता है.
अरुणाचल प्रदेश में हिमस्खलन में फंसे सेना के 7 जवान
अरुणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर में ऊंचाई पर स्थित इलाके में हिमस्खलन होने से उसमें भारतीय सेना के कम से कम सात कर्मी फंस गए हैं. आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को कहा कि फंसे हुए लोगों का पता लगाने के लिए तलाश और बचाव कार्य जारी है. उन्होंने कहा कि सैन्यकर्मी एक गश्ती दल में शामिल थे और वे रविवार को आए हिमस्खलन में फंस गए. एक सूत्र ने कहा कि अभी तलाश और बचाव कार्य जारी है. राहत कार्य में सहायता के लिए विशेषज्ञों के दल को हवाई मार्ग से पहुंचाया गया है.
कश्मीर के कुछ हिस्सों में ताजा बर्फबारी
कश्मीर के कुछ हिस्सों में सोमवार को ताजा बर्फबारी हुई, जबकि श्रीनगर में बारिश होने रात के समय तापामन में बढ़ोतरी दर्ज की गई. श्रीनगर के अलावा घाटी के कुछ हिस्सों में हल्की बर्फबारी हुई. गुलमर्ग, कुपवाड़ा और पहलगाम में मध्यम बर्फबारी हुई. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले दो दिन तक मौसम के आर्द्र रहने की संभावना है.
राजस्थान के कई इलाकों में सर्दी का असर कायम
न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के बीच राज्य के कई इलाकों में सर्दी का असर अभी बना हुआ है जहां बीती रविवार रात चित्तौड़गढ़ में न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार, बीती रात न्यूनतम तापमान करौली में 5.3 डिग्री, भीलवाड़ा व डबोक में 6.5 डिग्री, अंता में 6.9 डिग्री, सवाई माधोपुर में 8.0 डिग्री, अलवर में 8.4 डिग्री, संगरिया में 8.9 डिग्री व बूंदी में 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अभी कुछ दिन मौसम कमोबेश ऐसा ही रहेगा.
दो दिनों में कड़ाके की ठंड
उत्तर प्रदेश में आने वाले दो दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान जताया गया है. इसके अलावा पंजाब और बिहार में सर्दी के लिहाज से अगले 24 घंटे भारी होने के आसार हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए