Weather Forecast Update: जानें अभी कहां है मॉनसून, दिल्ली-यूपी में भीषण गर्मी, झारखंड-बिहार में उमस
Weather Forecast Today Updates: दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ रही है. बिहार,झारखंड, यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं. मॉनसून की बारिश उनके राज्य में कब होगी ? इस सवाल का जवाब वो जानना चाहते हैं. आइए जानते हैं कि मौसम अगले कुछ दिनों तक कैसा रहने वाला है.
उत्तर-पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश की संभावना
उत्तर-पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है. असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश को चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग आईएमडी के अनुसार, उत्तर में कहीं भी मानसून वास्तव में शुरू नहीं हुआ है.
दिल्ली-एनसीआर में गरज के साथ हल्की बारिश
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का पूर्वानुमान है कि 11 जून से दिल्ली-एनसीआर में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना नजर आ रही है.
अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस
मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं और सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 25 प्रतिशत दर्ज की गई. दिल्ली के कई हिस्सो में रविवार को लू चली और छह स्थानों पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा.
दिल्ली में सोमवार को लू चलने की आशंका
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली में सोमवार को कुछ स्थानों पर लू चलने की चेतावनी देते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. शहर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है.
यूपी में कब पहुंचेगा मॉनसून
यूपी में भीषण गर्मी पड़ रही है जिससे लोग परेशान हैं. मौसम विज्ञानियों के अनुसार सूबे के लोगों को मॉनसून के लिए इंतजार करना पड़ेगा. 20 जून के आसपास ही मॉनसून के प्रदेश में दस्तक देने की संभावना है.
यहां हल्की बारिश होने की संभावना
मौसम विभाग ने मंगलवार से दक्षिणी प्रायद्वीप में बारिश में वृद्धि का अनुमान लगाया है. आईएमडी ने कहा, अगले पांच दिनों के दौरान कर्नाटक, केरल और माहे तथा लक्षद्वीप में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है जबकि आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए