Weather Forecast Updates: बिहार-झारखंड सहित इन राज्‍यों में होगी बारिश, जानिए अपने इलाके का मौसम

Updated:
विज्ञापन

Gurugram: Vehicles ply amid low visibility due to fog on a cold winter morning, in Gurugram, Friday, Dec. 17, 2021. (PTI Photo)(PTI12_17_2021_000034A)

Weather Forecast LIVE Updates: झारखंड में एक बार फिर बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. बिहार में शुक्रवार और शनिवार को झमाझम बारिश हुई बाद से ठंड में इजाफा हो गया है. इधर दिल्ली-यूपी सहित देश के अन्‍य राज्‍यों में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. जानें आज का मौसम कैसा रहने की संभावना है.

विज्ञापन

एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग की मानें तो, पश्चिमी हिमालय के पास एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है, इसके चलते पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है.

कश्मीर के गुलमर्ग में तापमान शून्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस नीचे

कश्मीर के गुलमर्ग में तापमान शून्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस नीचे और पहलगाम में यह शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. दोनों शहरों में पिछली रात तापमान क्रमश: शून्य से 9.8 डिग्री और 11.3 डिग्री सेल्सियस न��चे दर्ज किया गया था. अधिकारियों ने बताया कि काजीगुंड और कोकरनाग में तापमान क्रमश: 1.2 डिग्री और 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. उन्होंने कहा कि कुपवाड़ा में तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. घाटी के अधिकतर हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई और मौसम विभाग ने रविवार तथा सोमवार और उसके बाद अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश व हिमपात होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है. इसने कहा कि मंगलवार को व्यापक स्तर पर बारिश या हिमपात होने की संभावना है.

कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, हिमपात का पूर्वानुमान

कश्मीर घाटी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने के बाद पूरे कश्मीर में न्यूनतम तापमान में कुछ सुधार हुआ है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने विभिन्न स्थानों पर हल्की बारिश और हिमपात का पूर्वानुमान व्यक्त किया है. अधिकारियों ने रविवार को बताया कि कश्मीर के अधिकतर स्थानों पर रात के तापमान में सुधार हुआ है और यह जमाव बिंदु से ऊपर स्थिर रहा. उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कल रात के तापमान से चार डिग्री अधिक है.

आगामी 24 घंटों में राजस्थान के कुछ हिस्सों में कोहरा छाये रहने की संभावना

राजस्थान के कई इलाकों में ठंड का प्रकोप जारी है. राज्य में करौली में शनिवार रात को न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, जयपुर में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, बीते 24 घंटे में राज्य के अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस से लेकर 28.8 डिगी सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में कोहरा छाये रहने की संभावना जताई है.

दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में, एक्यूआई 293 दर्ज

दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक यानि एक्यूआई सुबह नौ बजे 293 दर्ज किया गया. वहीं, फरीदाबाद में एक्यूआई 302, गाजियाबाद में 304, ग्रेटर नोएडा में 206, गुरुग्राम में 234 और नोएडा में 268 रहा. जबकि, दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 6.9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग की मानें तो, पश्चिमी हिमालय के पास एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है, इसके चलते पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola