Weather Forecast Updates: पहाड़ों पर बर्फबारी, कई राज्‍यों में बारिश, जानें अपने इलाके का मौसम

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast LIVE Updates: झारखंड में बारिश सुबह से हो रही है. दिल्ली-बिहार-यूपी सहित देश के अन्‍य राज्‍यों में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. उत्तर भारत में येलो अलर्ट जारी किया गया है. पहाड़ों में भारी बर्फबारी का अनुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है. जानें आज का मौसम कैसा रहने की संभावना है.

विज्ञापन

हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, सड़कें बाधित

हिमाचल प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप बढ़ने के बीच राज्य के अधिक और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में शुक्रवार को बर्फबारी हुई. जबकि, निचली पहाड़ियों व मैदानी इलाकों में बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी. वहीं, पुलिस ने बताया कि बर्फबारी के कारण शिमला शहर सहित ऊंचाई वाले अन्य इलाकों में अधिकतर सड़कें बृहस्पतिवार सुबह से ही बाधित हैं.

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में भारी बर्फबारी, स्कूल बंद करने के निर्देश

हिमाचल प्रदेश में कुल्लू के डिप्टी कमिश्नर आशुतोष गर्ग ने कहा कि कोविड प्रतिबंधों के हटने के बाद हमने 9-12 तक की कक्षाओं को खोलने का निर्णय लिया था. आज हमने उन कक्षाओं को बंद करने के निर्देश दिए हैं.

उत्तराखंड के चमोली में हिमपात, राष्ट्रीय राजमार्ग-107 से हटाया जा रहा बर्फ

उत्तराखंड के चमोली में हिमपात जारी है. राष्ट्रीय राजमार्ग-107 से बर्फ को हटाया जा रहा है. चमोली जिले में बारिश और बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ रही है. बृहस्पतिवार को तड़के से जिले में बारिश-बर्फबारी का दौर जारी है. जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों के जहां 150 से अधिक गांव बर्फ से ढक गए हैं. वहीं बर्फबारी से बदरीनाथ हाईवे जोशीमठ के जोगीधारा से आगे और रुद्रप्रयाग-पोखरी, जोशीमठ-मलारी और जोशीमठ-औली मार्ग भी बंद हो गया है.

खराब मौसम के चलते उत्तराखंड में BJP को रद्द करनी पड़ी पीएम की वर्चुअल रैली

उत्तराखंड में शुक्रवार को होने वाली पीएम नरेंद्र मोदी की डिजिटल रैली खराब मौसम के कारण रद्द कर दी गई है. बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि कार्यक्रम को रद्द करने का निर्णय मौसम की स्थिति का आकलन करने के बाद संगठनात्मक स्तर पर लिया गया.

कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में ताजा बर्फबारी

कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में ताजा बर्फबारी हाने से घाटी में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई. शुक्रवार को अधिकारियों ने बताया कि घाटी में अधिकतर स्थानों पर खासकर कश्मीर में रातभर ताजा बर्फबारी हुई. दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में छह इंच ताजा बर्फबारी हुई, जबकि कोकरनाग में चार इंच और अनंतनाग जिले के अन्य हिस्सों में तीन से छह इंच बर्फबारी हुई.

छह से मौसम होगा साफ

झारखंड के उत्तर व मध्य भाग में कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है. इससे फसलों को नुकसान हो सकता है. इसे लेकर मौसम केंद्र ने अलर्ट भी जारी किया है. पांच फरवरी को राज्य के उत्तर-पूर्वी तथा निकटवर्ती मध्य भाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. छह फरवरी से मौसम शुष्क रहेगा. सुबह में कोहरा या धुंध रहेगा. इसके बाद आसमान साफ हो जायेगा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola