Weather Forecast Update: दिल्ली और यूपी में जल्द पहुंचेगा मॉनसून , जानें अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन

Tezpur: Commuters ride two-wheelers as dark rain clouds loom over, bringing a respite from the summer heat, in Tezpur, Friday, May 13, 2022. (PTI Photo)(PTI05_13_2022_000111B)

Weather Forecast Today Updates: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम को आंधी-तूफान आने और भारी बारिश से मौसम में बदलाव नजर आया. झारखंड और बिहार के भी कुछ इलाकों में आज हल्‍की बारिश के साथ आंधी-तूफान चलने की आशंका है. जानें यूपी-एमपी सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

विज्ञापन

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई. राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार की शाम 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और भारी बारिश के कारण तीन लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गये.

महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में मानसून पूर्व बारिश

महाराष्ट्र के सतारा और बीड सहित कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे में मानसून पूर्व बारिश हुई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी. आईएमडी (पुणे) के वरिष्ठ वैज्ञानिक केएस होसालीकर ने ट्वीट किया, ‘मंगलवार तड़के रिकॉर्ड किए गए उपग्रह अवलोकन के अनुसार, दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर छाए बादल के केरल और कर्नाटक की तरफ बढ़ने के आसार हैं. यह दक्षिणी क्षेत्र के लिए अच्छा संकेत है.

दिल्ली में 18 मिलीमीटर बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा साझा किये गये आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार की सुबह साढ़े आठ बजे तक, बीते 24 घंटे की अवधि में 18 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. सोमवार को न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस था.

दिल्ली में पारा गिरा, हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना

दिल्ली में भारी बारिश और आंधी के एक दिन बाद, मंगलवार को सुबह पारा गिरकर सामान्य से सात डिग्री कम 20.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया. मौसम कार्यालय ने दिन में बाद में हल्की बारिश या बूंदा बांदी के साथ बादल छाए रहने का अनुमान जताया है.

दिल्ली में भारी बारिश से तीन की मौत

दिल्ली में भारी बारिश के बाद दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के पुल प्रह्लादपुर में रेलवे अंडरपास (उपमार्ग) में भरे पानी से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है. इसी के साथ शहर में सोमवार को आंधी-तूफान आने और भारी बारिश के कारण हुए हादसों में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है.

नौतपा का असर मध्‍य प्रदेश में

मध्‍य प्रदेश में नौतपा के छटवे दिन पारा पहली बार 44 के पार पहुंच गया. देश के 10 सबसे गर्म इलाकों में मध्यप्रदेश के ग्वालियर समेत 3 इलाको का नाम शामिल है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola