Weather Forecast Updates: दिल्‍ली-बिहार-झारखंड सहित यहां होगी बारिश, फरवरी में ठंड जारी रहने के आसार

Updated:
विज्ञापन

Jalandhar: A homeless sits on a pavement on a cold and rainy winter day in Jalandhar, Saturday, Jan 22, 2022. (PTI Photo)(PTI01_22_2022_000255A)

Weather Forecast LIVE Updates: दिल्ली में जनवरी महीने में रिकॉर्ड बारिश के बाद फरवरी महीने की शुरुआत भी बारिश से हो सकती है. इधर बिहार-झारखंड-यूपी सहित देश के अन्‍य राज्‍यों में अभी ठंड से राहत नहीं मिलने जा रही है. जानें आज का मौसम कैसा रहने की संभावना है.

विज्ञापन

फरवरी में ठंड जारी रहने के आसार, पंजाब-हरियाणा में सामान्य से ज्यादा बारिश संभव

फरवरी में देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से कम तापमान रहने के आसार हैं, जबकि पंजाब और हरियाणा में समान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने सोमवार को जानकारी देते हुए कहा कि फरवरी के लिए वर्षा और तापमान के भारत मौसम विज्ञान विभाग के मासिक अनुमान के अनुसार, पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों को छोड़कर, जहां सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है, वहीं उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य या सामान्य से कम बारिश हो सकती है.

जम्मू-कश्मीर में कुछ स्थानों पर अगले 24 घंटे में बारिश या बर्फबारी के आसार

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में तापामन शून्य से नीचे 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जहां एक दिन पहले तापमान शून्य से नीचे 2.3 डिग्री सेल्सियस था. वहीं दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस और उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में कुछ स्थानों पर बारिश या बर्फबारी हो सकती है.

कश्मीर घाटी के अधिकतर स्थानों पर भीषण ठंड से लोगों को मिली राहत

कश्मीर में 40 दिन के ‘चिल्लई कलां’ का दौर समाप्त होने के साथ ही घाटी में अधिकतर स्थानों पर लोगों को ठंड से राहत मिली और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई. अधिकारियों ने बताया कि रविवार की रात को घाटी में तापमान जमाव बिंदु से नीचे रहा. कश्मीर में 40 दिनों के ‘चिल्लई कलां’ का दौर 21 दिसंबर से शुरू हुआ था. इस दौरान क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ती है और तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की जाती है, जिससे यहां की प्रसिद्ध डल झील के साथ-साथ घाटी के कई हिस्सों में पानी की आपूर्ति लाइन सहित जलाशय जम जाते हैं.

छत्तीसगढ़ में ठंड का कहर जारी, अभी राहत मिलने के आसार नहीं

उत्तरखंड में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है. प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होने के आसार है. 2 फरवरी को प्रदेश में न्यूनतम तापमान में अचानक उछाल आने का भी मौसम विभाग की चेतावनी है. वहीं, सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, अभी ठंड से बहुत ज्यादा राहत मिलने की संभावना नहीं है.

राजस्थान में न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी

राजस्थान के कुछ हिस्सों में रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी से लोगों को राहत मिली है. विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में शीत लहर का असर समाप्त हो गया है और अगले 48 घंटों के दौरान मौसम की स्थिति ऐसी ही रहेगी.

भोपाल में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. जबकि अधिकतम तापमान 27 तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola