Weather Forecast Updates: यूपी- दिल्ली का बदलेगा मौसम, झारखंड-बिहार सहित इन राज्यों में होगी बारिश

Updated:
विज्ञापन

Lucknow: A policeman uses an umbrella tent to protect himself during heavy rain un Lucknow, Sunday, July 11, 2021. (PTI Photo/Nand Kumar)(PTI07_11_2021_000070A)

Weather Forecast LIVE Updates: दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों में मौसम (Mausam) एक बार फिर करवट लेगा. भारत मौसम विभाग विभाग (IMD) की मानें तो, दिल्ली में 3 मार्च को गरज के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होगी. यूपी-बिहार-झारखंड सहित कई राज्‍यों में भी हल्की बारिश की संभावना है. जानें आज का मौसम

विज्ञापन

दिल्ली का अधिकतम तापमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान के 28 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने के आसार हैं.

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार की सुबह धूप खिली और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने दिल्ली में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है.

भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग ब्लाक

जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस ने जानकारी दी है कि भूस्खलन के कारण बनिहाल के शबनबास में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग ब्लाक हुआ.

मध्य प्रदेश का मौसम

मध्य प्रदेश में आज बारिश के आसार नहीं हैं. दिन में धूप खिली रहेगी और मौसम साफ रहेगा. आपको बता दें कि उत्तर भारत के राज्यों में न्यूनतम तापमान लगातार बढ़ रहा है.

दिल्ली का तापमान

मौसम विभाग की मानें तो, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस होने का अनुमान है.

यहां भी होगी बारिश

जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड आदि राज्यों में भी आज बारिश के आसार नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola