Weather Forecast LIVE Update: राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, जानें अन्‍य राज्य का मौसम

Updated:
विज्ञापन

Kolkata: A vehicle plies on a road amid rains, in Kolkata, Friday, June 24, 2022. (PTI Photo/Swapan Mahapatra) (PTI06_24_2022_000095A)

Weather Forecast Today LIVE Updates: दिल्ली की दहलीज पर मॉनसून आ चुका है. कुछ दिनों के बाद यहां झमाझम बारिश शुरू हो जाएगी. झारखंड की राजधानी रांची के लोगों को बारिश का इंतजार है. जानें यूपी-बिहार सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

विज्ञापन

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में मानसून की शुरुआत के लिए स्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं. skymetweather के अनुसार उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, गुजरात क्षेत्र, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश संभव है। तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक या दो स्थानों पर. उत्तर प्रदेश, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, लक्षद्वीप, दक्षिण मध्य प्रदेश उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों की तलहटी में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. जम्मू कश्मीर हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में हल्की से बहुत हल्की बारिश संभव है. 29 जून को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पूर्वोत्तर राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.

अगले 24 घंटे में दिल्ली के इन इलाकों में होगी बारिश

मौसम विभाग (आईएमडी) ने राजधानी दिल्ली में बुधवार और बृहस्पतिवार को शहर में गरज के साथ या बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है. इनमें आईटीओ, मंडी हाउस, तिलक मार्ग, रिंग रोड, डीडीयू मार्ग, विकास मार्ग और लक्ष्मी नगर शामिल हैं. मौसम विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में आसमान में बादल छाए रहने और बुधवार और बृहस्पतिवार को मध्यम बारिश होने की संभावना है.

पलामू समेत इन जिलों में होगी बारिश

माौसम विभाग (आईएमडी) रांची ने पाकुड़, साहिबगंज, पलामू जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में वज्रपात के साथ बारिश की संभावना जताई है. वहीं, आईएमडी ने मौसम को देखते हुए लोगों से अग्रह किया है कि वे सुरक्षित स्थानों में शरण लें, पेड़ के नीचे ना रहें

Delhi में कब पहुंचेगा Monsoon

मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 2 जुलाई तक गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती है. 28 जून से दिल्ली में रोजाना हल्की से मध्यम बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार, 29 जून से दिल्ली के तापमान में कमी आने की संभावना दिख रही है. जबकि, 30 जून तक दिल्ली में मॉनसून के पहुंचने की संभावना मौसम विभाग ने व्‍यक्त की है.

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में महसूस किये गये भूकंप के हल्के झटके

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के कई हिस्सों में मंगलवार को सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये. अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब पौने आठ बजे आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई है. 25 जून को भी भूकंप के ऐसे ही झटके महसूस किये गये थे.

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट किया गया है. अगले तीन दिन तक के लिए मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola