Weather Forecast Updates: इन राज्यों में बारिश, ठंड करेगा और परेशान, जानिए आपके इलाके का मौसम
Weather Forecast LIVE Today : राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में बारिश के आसार बने हुए हैं. जहां कश्मीर में बर्फबारी हुई है, तो वहीं झारखंड-बिहार-राजस्थान सहित कई राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान जाहिर किया गया है. मौसम का हर अपडेट यहां जानें
आईएमडी के अनुसार
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली के सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हवा में आर्द्रता का स्तर 90 प्रतिशत दर्ज किया गया.
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस
राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही.
देश के कुछ राज्यों में बादल छाए
मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिसंबर के आखिर में देश के कुछ राज्यों में बादल छाए दिख रहे हैं. अगले 4 दिनों में रात और सुबह में पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान में अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा नजर आएगा.
पश्चिमी विक्षोभ का असर
झारखंड में 31 दिसंबर से न्यूनतम तापमान गिर सकता है और अधिकतम तापमान गिरा रहेगा. राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने लगा है. न्यूनतम तापमान चढ़ रहा है और अधिकतम तापमान में गिरावट हो रही है. यह स्थिति 30 दिसंबर तक रहेगी. नये साल में मौसम अच्छा रहेगा.
झारखंड का मौसम
मौसम केंद्र ने पश्चिमी और मध्य जिलों के लिए चेतावनी जारी की है कि 28 दिसंबर को कहीं-कहीं बारिश संग ओलावृष्टि हो सकती है. वहीं 29 दिसंबर को भी राज्य के कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.
राजस्थान में कोहरे, बारिश का दौर जारी
पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते राजस्थान के अनेक इलाकों में बारिश व कोहरे का दौर जारी है जिससे जनजीवन पर प्रभाव पड़ा है. मौसम विभाग की मानें तो, बीते चौबीस घंटे में राज्य के अनेक इलाकों में बारिश हुई है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए