Live Updates

Weather Forecast Updates: दिल्ली में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस, जानें अन्य राज्यों का हाल

Updated:
विज्ञापन

Jammu: Women cover their faces to protect themselves from the hot weather, in Jammu, Tuesday, March 29, 2022. (PTI Photo)(PTI03_29_2022_000221B)

Weather Forecast Today Updates: कुछ दिनों की राहत के बाद दिल्ली का तापमान फिर बढ़ने लगा है. राजस्थान के कई जिलों में लू चलेगी. हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में भी लू की स्थिति बनी हुई है. झारखंड में कुछ हिस्‍सों में 29 अप्रैल से बारिश के आसार हैं. जानें यूपी बिहार सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

विज्ञापन

जानें दिल्ली में आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सफदरजंग वेधशाला में मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तथा बृहस्पतिवार को लू चलने एव पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान है. राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

देश के 20 राज्यों में प्री-मानसून बारिश बेहद कमजोर

भारत ��े 20 राज्यों में मानसून से पहले की बारिश में अत्यधिक कमी दर्ज की गई है. जानकारों का कहना है कि प्री मानसून बारिश में कमी का असर मौसमी फल-सब्जियों के अलावा खरीफ फसल की बुवाई और बांधों में पानी के जलस्तर पर भी पड़ने का खतरा पैदा हो गया है.

28 अप्रैल से लू चलने के आसार

विभाग ने बताया कि दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे साक्षेप आर्द्रता का स्तर 37 फीसदी था. विभाग के अधिकारी ने बताया कि दिन में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा. मौसम की जानकारी देने वाली एजेंसी ‘सफर’ के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रही. आईएमडी ने कहा कि अगले कुछ दिन दिल्ली में लू चलने की संभावना नहीं है लेकिन राष्ट्रीय राजधानी में 28 अप्रैल से लू चलने के आसार व्यक्त किए गए हैं जिसके लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है.

अधिकतम पारा 42 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है. मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, अधिकतम पारा 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं.

29 अप्रैल से बारिश की संभावना

रांची मौसम केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि 29 अप्रैल से बारिश की संभावना है, जिससे लोगों को काफी राहत मिलेगी. कुछ जिलों में 21 और 22 अप्रैल को बारिश हुई थी लेकिन उसके बाद तापमान बढ़ना शुरू हो गया. फिलहाल राज्य के ज्यादातर हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है.

यूपी में तापमान बढ़ने की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो, आने वाले दिनों में यूपी में तापमान बढ़ने की संभावना है. आने वाले दिनों में मरुस्थल से आने वाली सुखी हवाएं मौसम को और गर्म व खतरनाक बना देंगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola