Weather Forecast Update: बिहार में बारिश, जानें UP-दिल्ली सहित अन्‍य राज्य के मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन

New Delhi: Pedestrians cover themselves during monsoon rains, in New Delhi, Sunday, July 3, 2022. (PTI Photo/Kamal Singh)(PTI07_03_2022_000173A)

Weather Forecast Today Updates: झारखंड के कई जिलों में बारिश हो रही है. दिल्ली में भी हल्की बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की जा रही है. उत्तर प्रदेश में भी कई जिलों में आज वर्षा की संभावना जतायी गयी है. छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिन से हो रही भारी बारिश दर्ज की जा रही है. राजस्थान के भी कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है. जानें मध्‍य प्रदेश-बिहार सहित देश के अन्‍य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

विज्ञापन

गुजरात के बड़े बांधों में 60 फीसदी बढ़ा पानी का भंडार

गुजरात में इस मौसम में अब तक हुई अच्छी बारिश के कारण प्रदेश के 207 बड़े बांधों में संग्रहण क्षमता का 60 फीसद जल है. राज्य सरकार ने सोमवार को यह जानकारी दी. इन 207 बांधों में से गुजरात की जीवनरेखा मानी जाने वाली नर्मदा नदी पर बने सरदार सरोवर बांध में वर्तमान में 2.11 लाख मिलियन क्यूबिक फुट (एमसीएफटी) पानी है, जो इसकी कुल भंडारण क्षमता का 63.32 प्रतिशत है.

भाषा इनपुट

झारखंड में 49 फीसदी कम हुई बारिश

झारखंड में मानसून की बेरुखी नजर आ रही है. मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड में 49 फीसदी कम बारिश हुई है. कम बरसात झारखंड के किसानों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है. हालात ये हैं कि यूपी के बाद झारखंड देश में वर्षा की कमी वाला दूसरा सबसे बड़ा राज्य हो गया है.

‘ट्रफ लाइन’ राजस्‍थान के दक्षिणी भागों से होकर गुजर रही है

मौसम केंद्र, जयपुर के अनुसार मानसून ‘ट्रफ लाइन’ (कम दबाव वाले क्षेत्र को जोड़ने वाली रेखा) अभी राज्य के दक्षिणी भागों से होकर गुजर रही है. जिससे आगामी दो दिन तक राज्य के दक्षिणी भागों में मानसून विशेष सक्रिय रहेगा. इस दौरान जोधपुर, कोटा, अजमेर व उदयपुर संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है. जबकि भरतपुर, जयपुर व बीकानेर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का दौर जारी रहेगा.

राजस्‍थान में बारिश का दौर जारी

राजस्‍थान में मानसूनी बारिश का दौर जारी है जहां बीते 24 घंटे में कई जगह भारी तो अधिकांश इलाकों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई है. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार सुबह तक बीते चौबीस घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक नौ सेंटीमीटर बारिश अजमेर में दर्ज की गयी.

तेज बारिश का कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 46 के सर्विस रोड की दीवार गिरी

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में तेज बारिश का कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 46 के सर्विस रोड की दीवार गिर गयी. इससे सड़क पर दरारें आ गयी. रास्ता क्षतिग्रस्त होने का बाद रास्ता एक तरफ से बंद कर दिया गया है.

दिल्ली में मौसम उमस भरा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को सुबह मौसम उमस भरा रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 82 प्रतिशत था.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola