Weather Forecast Update: बिहार में बारिश पर लगेगा ब्रेक, झारखंड में बारिश, जानें अन्य राज्यों का हाल

Updated:
विज्ञापन

Jammu: School children holding umbrellas walk to their school amid monsoon rains, in Jammu, Thursday, July 21, 2022. (PTI Photo) (PTI07_21_2022_000016B)

Weather Forecast Today Updates: झारखंड में सुबह से बारिश का दौर जारी है. दिल्ली में भी हल्की बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की जा रही है. उत्तर प्रदेश में भी कई जिलों में वर्षा देखी जा रही है. रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिन से हो रही भारी बारिश दर्ज की जा रही है. राजस्थान में राजधानी जयपुर सहित कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है. जानें मध्‍य प्रदेश-बिहार सहित देश के अन्‍य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

विज्ञापन

जापान में सकुराजिमा ज्वालामुखी फटा, किसी नुकसान की खबर नहीं

जापान के मुख्य दक्षिणी क्यूशू द्वीप पर एक ज्वालामुखी में रविवार रात को विस्फोट हो गया और इसमें से राख और पत्थर निकल रहे हैं. हालांकि, आसपास के शहरों में फिलहाल किसी नुकसान या किसी के जख्मी होने की कोई खबर नहीं है, लेकिन स्थानीय निवासियों को सुरक्षित स्थान पर चले जाने की सलाह दी गई है. जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा है कि सकुराजिमा ज्वालामुखी में रात करीब आठ बजकर पांच मिनट पर विस्फोट हुआ, तो इसमें से निकले पत्थर ढाई किलोमीटर दूर तक जा कर गिरे.

दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में रविवार को हल्की बारिश के बाद पारा 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके और पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर में अच्छी बारिश हुई, जबकि शाहदरा और कुछ अन्य हिस्सों में बूंदाबांदी हुई. वहीं, सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 79 प्रतिशत रही. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली में आमतौर पर बादल छाये रहेंगे और हल्की बारिश एवं गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

सावन के शुरू में ही लगभग पूरे राजस्थान में औसत से अधिक बारिश

सावन अभी खत्म भी नहीं हुआ है, लेकिन राजस्‍थान के अधिकांश हिस्से बारिश से सराबोर हो चुके हैं. मौसम विभाग के आंकड़ों की भाषा में कहें तो राज्य में मानसून पूर्व और मानसून की अब तक की बारिश औसत से 53 प्रतिशत अधिक रही है. इस दौरान राज्य के 33 में से 25 जिलों में औसत बारिश सामान्य से अधिक हुई. साथ ही, इस बार उन इलाकों में बारिश खूब हो रही है जो विशुद्ध थार रेगिस्तान में आते हैं. इससे किसानों और पशुपालकों के चेहरे खिले हुए हैं.

राजस्‍थान में बारिश का दौर जारी, मॉनसून के सक्रिय रहने की संभावना

राजस्‍थान में मॉनसून की बारिश का दौर जारी है और बीते 24 घंटे में कई जगह भारी से अति भारी बारिश हुई. मौसम विभाग की ओर से यह जानकारी दी गयी है. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य के अधिकांश भाग में अगले तीन-चार दिन बारिश की गतिविधियां जारी रहने और मानसून के सक्रिय रहने की प्रबल संभावना है.

नोएडा में बारिश

उत्तर प्रदेश के नोएडा में आज बारिश हुई. मौसम विभाग के मुताबिक नोएडा में आज बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश के आसार नजर आ रहे हैं.

यहां बारिश की संभावना

स्काईमेट वेदर की मानें तो रविवार को गुजरात, दक्षिण राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कोंकण और गोवा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola