Weather Forecast Update: दिल्ली में बारिश के आसार, जानें बिहार-यूपी समेत अन्य राज्यों का हाल
Kolkata: A man walks under an umbrella as he crosses a road amid heavy monsoon rainfall, in Kolkata, Sunday, July 10, 2022. (PTI Photo/Swapan Mahapatra)(PTI07_10_2022_000163B)
Weather Forecast Today Updates: दिल्ली में बारिश का दौर जारी है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. यूपी में कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद कुछ राहत मिली है. झारखंड के कुछ जिलों में बारिश हो रही है. बिहार में तीन दिन से सक्रिय मॉनसून कुछ कमजोर हो जायेगा. ओडिशा में भारी बारिश का सिलसिला जारी है. जानें मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ सहित देश के अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम
पाकिस्तान में वर्षा एवं बाढ़ के कारण अब तक 304 लोगों की मौत
पाकिस्तान में पांच हफ्ते से अधिक समय में मानसूनी बारिश एवं आकस्मिक बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 304 तक पहुंच गयी है. मध्य जून से ही बाढ़ के कारण नदियां उफान पर हैं और कई राजमार्ग एवं पुल क्षतिग्रस्त हो चुके हैं. इसके साथ ही करीब 9000 मकान या तो पूरी तरह नष्ट हो गए हैं या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं.
भाषा इनपुट
दक्षिणी ईरान में बाढ़, 21 से ज्यादा की मौत
ईरान के सूखाग्रस्त दक्षिणी फार्स प्रांत में अचानक आई बाढ़ में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई है. प्रांत के गवर्नर युसेफ कारेगर के अनुसार, इस्ताहबन शहर में भारी बारिश के कारण रूदबल नदी ऊफान पर है. कारेगर ने कहा कि बचाव दल ने बाढ़ में फंसे 55 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया था, लेकिन कम से कम छह लोग अब भी लापता हैं.
भाषा इनपुट
जम्मू कश्मीर में बारिश की संभावना
मौसम विभाग की ओर से दी गयी जानकारी की मानें तो, जम्मू कश्मीर में 23 और 26 जुलाई को गरज के साथ हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं हिमाचल प्रदेश में 23 से 25 जुलाई के बीच हल्की से भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं.
जयपुर सहित अनेक इलाकों में मूसलाधार बारिश
राजस्थान में राजधानी जयपुर सहित कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है. बीते चौबीस घंटे में राज्य में सबसे ज्यादा बारिश कोटा के लाडपुरा में 13 सेंटीमीटर दर्ज की गयी. मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुई 24 घंटे की अवधि में कोटा के लाडपुरा में 13 सेंटीमीटर, जयपुर तहसील मे 10 सेंटीमीटर, टोंक के देवली में नौ सेंटीमीटर, झालावाड़ के मनोहरथाना व चुरू के बीदासर में आठ सेंटीमीटर और अलवर के थानागाजी में सात सेंटीमीटर पानी बरसा.
असम में बाढ़ से उत्पन्न हालात में सुधार
असम में बाढ़ से उत्पन्न स्थिति में सुधार हुआ है, जबकि तीन जिलों में 10,000 से अधिक लोग अब भी प्रभावित हैं. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) द्वारा जारी बुलेटिन में कहा गया है कि कछार, मोरीगांव और तामूलपुर जिलों में बाढ़ से 10,000 से अधिक लोग प्रभावित हैं. कछार जिला सबसे अधिक प्रभावित है, जहां 6,600 से अधिक लोग अब भी बाढ़ की चपेट में हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए