Weather Forecast Updates: यहां लू का कहर, जानें दिल्ली-यूपी-बिहार सहित अन्‍य राज्य का मौसम

Updated:
विज्ञापन

Navi Mumbai: A woman constable fans herself to get respite from the heat, on a hot summer day, in Navi Mumbai, Friday, April 22, 2022. (PTI Photo) (PTI04_22_2022_000147B)

Weather Forecast Today Updates: दिल्ली एक बार फिर भीषण गर्मी का सामना कर सकती है. अगले हफ्ते यहां का पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान लगाया गया है. बिहार के कुछ जिलों में बारिश हो रही है. झारखंड की राजधानी रांची में बादल छाये हुए हैं. जानें यूपी-एमपी सहित अन्‍य राज्यों का मौसम

विज्ञापन

गुजरात और उत्तर प्रदेश में चल सकती है लू

कर्नाटक, दक्षिण कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश और सिक्किम के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है. ओड़िशा, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में एक या दो जगहों पर हल्की बारिश संभव. गुजरात और दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर लू की स्थिति संभव है.

छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में होगी बारिश

अगले 24 घंटों के दौरान, छत्तीसगढ़ और असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में मध्यम हवाओं के साथ बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. अरुणाचल प्रदेश और तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों में भी तेज हवाओं के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.

इन जगहों पर हुई बारिश

जम्मू कश्मीर, लक्षद्वीप और सिक्किम के कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. हिमाचल प्रदेश, ओड़िशा, गांगेय पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, मराठवाड़ा और कर्नाटक में छिटपुट वर्षा हुई. देश के किसी भी हिस्से में लू नहीं चली.

हल्के से मध्यम दर्जे की हुई बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत, केरल के कुछ हिस्सों के साथ-साथ तमिलनाडु और मध्य महाराष्ट्र में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई.

मनाली में इन दिनों मौसम मेहरबान

विश्व विख्यात पर्यटन नगरी मनाली में इन दिनों मौसम मेहरबान हो गया है. मैदानी इलाकों की तप��श से बचने के लिए पर्यटक मनाली का रूख कर रहे हैं. रात को पर्यटन नगरी मनाली और लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई. जबकि निचले इलाकों में बारिश से किसानों-बागवानों के चेहरे खिल गए हैं.

झारखंड में चल सकती है लू

झारखंड में 25-26 अप्रैल से फिर कई जिलों में लू चल सकती है. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया है कि राज्य के गढ़वा, पलामू, कोडरमा तथा गिरिडीह में इसका व्यापक असर पड़ सकता है. 27 अप्रैल के बाद एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा और राज्य के पूर्वी हिस्से (संताल परगना) में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश भी हो सकती है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola