Weather Forecast LIVE Updates: झारखंड-बिहार में होगी बारिश, जानें यूपी-दिल्ली सहित अन्य राज्य का मौसम
Dhanbad: A woman holding an umbrella crosses a road during rains, at Telipara in Dhanbad, Saturday, May 21, 2022. (PTI Photo) (PTI05_21_2022_000072B)
Weather Forecast Today LIVE Updates: आसमान में बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश से दिल्लीवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली. इधर झारखंड-बिहार और पश्चिम बंगाल में बारिश दर्ज की गयी है. जानें झारखंड-यूपी सहित अन्य राज्यों के मौसम के बारे में
अगले पांच दिनों के दौरान तेज हवाएं चलने की संभावना
अगले पांच दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है.
कुछ देर में झारखंड में होगी बारिश
झारखंड के पलामू और गढ़वा जिले में अगले कुछ घंटों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इन क्षेत्रों में वज्रपात की भी संभावना है.

दिल्ली में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस
आईएमडी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और बहुत हल्की बारिश या बूंदा बांदी के साथ दोपहर और शाम के समय 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. यहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है.
कुछ देर में दिल्ली में होगी बारिश
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में अगले 2 घंटे के अंदर हल्की बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. आईएमडी के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बूंदाबांदी से पारा नियंत्रण में रहने की संभावना है.
22 मई तक मानसून पूर्व बारिश में तेजी आ सकती है
‘स्काईमेट वेदर’ की एक रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 22 मई तक मानसून पूर्व बारिश में तेजी आ सकती है और यह स्थिति 24 मई तक जारी रह सकती है. इससे दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है.
केरल में ‘येलो अलर्ट’ जारी
आईएमडी ने तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथनमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, एर्णाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, मालप्पुरम और कोझीकोड जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है, जबकि वायनाड में भी 22 मई के लिये ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है. ‘रेड अलर्ट’ 24 घंटों में 20 सेंटीमीटर से अधिक की भारी से बेहद भारी बारिश का संकेत देता है, जबकि ‘ऑरेंज अलर्ट’ का मतलब 6 सेंटीमीटर से लेकर 20 सेंटीमीटर तक बहुत भारी बारिश होता है. ‘येलो अलर्ट’ का मतलब है 6 से 11 सेंटीमीटर के बीच भारी बारिश.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए