Weather Forecast: जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण बाढ़ के हालात, राष्ट्रीय राजमार्ग का हिस्सा बहा
New Delhi: Commuters use umbrella and plastic sheet to cover themselves during rain in New Delhi, Monday, May 23, 2022. Strong winds accompanied by heavy rains early morning brought much-needed respite from the heat wave in Delhi. (PTI Photo/Atul Yadav)(PTI05_23_2022_000027B)
Weather Forecast LIVE Update: Weather Forecast LIVE Update: देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून की दस्तक हो गई है. बिहार-झारखंड समेत देश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हो रही है. मौसम विभाग का अनुमान है कि, आज बिहार में झमाझम बारिश होगी तो दिल्ली के आसमान पर बादल छाए रहेंगे. जानें अपने शहर में मौसम का हाल.
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण बाढ़ के हालात
जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई है, जिसके चलते रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक निर्माणाधीन पुल की शटरिंग और 150 फुट का एक भाग पानी में बह गया. इधर, रामबन और उधमपुर जिलों में हुए भूस्खलन के चलते राजमार्ग को बुधवार को लगातार दूसरे दिन बंद करना पड़ा और इस वजह से सैंकड़ों वाहन फंस गए.
हिमाचल में तापमान बढ़ने के आसार
हिमाचल प्रदेश के अधिकतर भागों में 23 जून से चार दिनों तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है. ऐसे में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है, हालांकि 23 जून को उच्च पर्वतीय व 26 जून को मध्य पर्वतीय एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है. शिमला में धूप खिलने के साथ हल्के बादल भी छाए हुए हैं. मौसम विभाग शिमला ने 25 से 28 जून के बीच मानसून के हिमाचल पहुंचने की संभावना जताई है.
राजस्थान में मॉनसून से पहले की बारिश का दौर जारी
राजस्थान के कई इलाकों में मानसून से पहले की बारिश का दौर जारी है. बीते 24 घंटे में राज्य के बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, अजमेर, कोटा और भरतपुर संभाग में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है. मौसम केंद्र के अनुसार, बुधवार को पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश और पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर तथा जोधपुर संभाग में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर 30 से अधिक स्थानों पर हुआ भूस्खलन
अधिकारियों ने बताया कि रामबन-उधमपुर सेक्टर में भारी बारिश के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर 30 से अधिक स्थानों पर भूस्खलन हुआ है, जिसके कारण 270 किलोमीटर लंबा राजमार्ग बुधवार को लगातार दूसरे दिन बंद रहा। इस वजह से सैकड़ों गाड़ियां वहां फंस गईं.
दिल्ली में हल्की बारिश
मौसम विभाग ने दिल्ली में हल्की बारिश का अनुमान जताया है. राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई थी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से साझा किये गये आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे से बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक शहर में 0.7 मिमी बारिश दर्ज की गयी. दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. आईएमडी के मुताबिक, बुधवार को दिन के समय हल्की बारिश के साथ बादल छाये रहने का अनुमान है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए