Weather Forecast Update: बिहार-झारखंड में बारिश, जानें दिल्ली-यूपी सहित अन्य राज्य का हाल
New Delhi: A boy cools himself off at a tubewell during a hot summer day in New Delhi, Saturday , April 9, 2022. (PTI Photo/Ravi Choudhary)(PTI04_09_2022_000158B)
Weather Forecast Today Updates: दिल्ली के कुछ भागों में लोगों को बुधवार को लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ा. हालांकि, बादल छाये रहने और तेज हवा चलने के पूर्वानुमान के साथ आज पारा थोड़ा नीचे जाने से राहत की उम्मीद जतायी गई है. झारखंड की राजधानी रांची में बादल छाये हुए हैं. जानें आज का मौसम
मौसम ने करवट बदली, भीषण गर्मी से मिली राहत, 5 डिग्री गिरा तापमान
अलीगढ़ में गुरुवार को मौसम ने करवट बदली. इसके साथ ही तापमान में एकाएक गिरावट आ गयी है. एक दिन में पारा पांच डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया. लोगों ने राहत की सांस ली है.
दिल्ली में मौसम हुआ सुहाना
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम में अचानक परिवर्तन से मौसम हुआ सुहावना. एक व्यक्ति ने बताया, ‘कल तक दिल्ली में बहुत ज्यादा गर्मी थी लेकिन, आज यहां मौसम बहुत सुहावना है.’
25 अप्रैल तक इन राज्यों में हीट वेव
उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्यप्रदेश के कुछ इलाकों में 25 अप्रैल तक हीट वेव की स्थिति रहेगी. लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है.
इन राज्यों में बारिश के आसार
अगले 24 घंटों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की उम्मीद है. पश्चिमी हिमालय, केरल, कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान मौसम विभाग ने जारी किया है.
बिहार में तेज आंधी
बिहार के मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, रीगा, सुरसंड, नानपुर और बाजपट्टी समेत विभिन्न क्षेत्रों में आयी तेज आंधी व पानी से व्यापक नुकसान हुआ है. करीब 20 मिनट की तेज आंधी में कई क्षेत्र में खपरैल घर, कच्चा मकान तथा झोपड़ियां धराशायी हो गयी. वहीं, कई जगह छत पर रखा एस्बेस्टस उड़ गया.
झारखंड में होगी बारिश
झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में अगले कुछ घंटे में बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग ने इसको लेकर चेतावनी जारी की है.

लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए