Weather Forecast Updates: यूपी-दिल्ली-बिहार सहित इन राज्यों में बारिश, गिरेंगे ओले, येलो अलर्ट जारी
Gurugram: People cross a railway track amid low visibility on a cold and foggy winter morning, in Gurugram, Wednesday, Dec. 29, 2021. (PTI Photo)(PTI12_29_2021_000046B)
Weather Forecast LIVE Updates : जहां दिल्ली में फरवरी महीने की शुरुआत भी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. वहीं बिहार-झारखंड-यूपी सहित देश के अन्य राज्यों में अभी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है. यहां जानें आज का मौसम कैसा रहने की संभावना है.
चंडीगढ़ में बारिश
चंडीगढ़ में आज बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है.
दिल्ली-एनसीआर में बारिश
दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह से बारिश हो रही है. जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई है. मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 1313 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, वहीं अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं.
मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी
उत्तर भारत में मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. पहाड़ों में भारी बर्फ और मैदानों में बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है.
यूपी के कई इलाकों में भारी बारिश और ओले गिरने के आसार
यूपी में बारिश और ठंड से लिए अभी तीन दिन और तैयार रहना होगा. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण 3 फरवरी को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरने के आसार हैं. बृहस्पतिवार से शनिवार तक कोहरा, बारिश और ओले गिरने की संभावना है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है.
कश्मीर में अगले तीन दिनों में बारिश, बर्फबारी का अनुमान
कश्मीर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है और मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन दिनों में बारिश या बर्फबारी का अनुमान जताया है. अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में शून्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम तापमान दर्ज किया गया है जो पिछली रात के 1.8 डिग्री से. तापमान से चार डिग्री कम है. मशहूर स्की स्थल गुलमर्ग में शून्य से 8.0 डिग्री से. कम तापमान दर्ज किया गया. दक्षिण कश्मीर में पहलगाम पर्यटक स्थल पर शून्य से 6.1 डिग्री से. कम तापमान दर्ज किया गया.
दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में, कोहरा छाए रहने के आसार
दिल्ली में बुधवार सुबह हल्का कोहरा रहा और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री कम है. आईएमडी ने कहा कि सुबह साढ़े सात बजे सफदरजंग वेधशाला में दृश्यता 400 मीटर, वहीं पालम वेधशाला में दृश्यता 500 मीटर दर्ज की गयी। दिल्ली में बुधवार को वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रही. सुबह 7.05 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 341 था, वहीं फरीदाबाद में एक्यूआई 283 , गाजियाबाद में 356, ग्रेटर नोएडा में 216, गुरुग्राम में 274 और नोएडा में एक्यूआई 327 रहा. मौसम विज्ञानियों ने दिन में हल्का कोहरा छाए रहने और अधिकतम तापमान के 21 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान व्यक्त किया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए