Live Updates

Weather Forecast Update: उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, जानें बिहार-झारखंड में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Published at :18 Jul 2022 10:24 PM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast Update: उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, जानें बिहार-झारखंड में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Jalandhar: Motorists commute during rain in Jalandhar, Saturday, July 9, 2022. (PTI Photo)(PTI07_09_2022_000188B)

देश के कई राज्यों में भारी बारिश की वजह से मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. विभाग की मानें तो दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में आज भी हल्की बारिश के आसार हैं. वहीं उतराखंड में 19, 20 जुलाई को बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

ब्रिटेन में अब तक का सबसे गर्म दिन

देश के कई राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, तो वहीं, ब्रिटेन में सोमवार को अब तक का सबसे गर्म दिन रहने की आशंका के बीच देश में लोगों को घरों के अंदर रहने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है. क्योंकि तापमान यहां पहली बार 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के करीब है.

राजस्थान के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी

राजस्थान में बारिश का दौर जारी है. जहां बीते 24 घंटे में अनेक इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश खाजूवाला में आठ सेंटीमीटर दर्ज की गई. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार सुबह तक 24 घंटे में बीकानेर के खाजूवाला में आठ सेंटीमीटर, जयपुर में पांच सेंटीमीटर, राजसमंद, भीलवाड़ा के रायपुर, गंगानगर के घड़साना और अनूपगढ़ में चार-चार सेंटीमीटर बारिश हुई. इस दौरान सबसे अधिक तापमान धौलपुर में 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने बारां, बूंदी, दौसा, झालावाड़, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर और टोंक में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, वहीं कई अन्य जगह बारिश का अनुमान व्यक्त किया है.

केरल में भारी बारिश, कुछ बांधों में जल स्तर खतरे के निशान तक

केरल के कई हिस्सों में लगातार भारी बारिश होने के कारण मुल्लापेरियार और इडुक्की समेत कई बांधों में जल स्तर तेजी से बढ़ रहे हैं और कुछ बांध रविवार को खतरे के निशान तक पहुंच गए हैं. केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) की ओर से उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, केरल राज्य विद्युत बोर्ड (केएसईबी) के नियंत्रण में आने वाले छह बांधों में जलस्तर रेड अलर्ट और एक बांध में ऑरेंज अलर्ट के स्तर पर है. इनमें से चार इडुक्की में हैं. जिन बांधों में पूर्वाह्न 11 बजे तक जल स्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया है, उनमें इडुक्की में पोनमुडी, कलारकुट्टी, इरात्तयार और लोअर पेरियार, कोझीकोड में कुट्टीयाडी और पथनमथित्ता जिले में मूझियार शामिल हैं.

उत्तराखंड में बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 19 और 20 जुलाई को मूसलाधार बारिश के अनुमान को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है, जिसके मद्देनजर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों से सतर्क और सचेत रहने को कहा है. मौसम विभाग ने प्रदेश के 13 में से सात जिलों में 19 और 20 जुलाई को अत्यंत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है. मौसम विज्ञानियों का मानना है कि अगले चार दिन उत्तराखंड के लिए भारी हो सकते हैं. उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिलों के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी और कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश की आशंका जताई गयी है, जबकि शेष जिलों में भी कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है.

दिल्ली में ग्रीन अलर्ट जारी

देश के कई हिस्सों में बारिश से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. मौसम विभाग की मानें तो तो दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में आज भी हल्की बारिश के आसार हैं. इन हिस्सों में विभाग ने ग्रीन अलर्ट जारी किया है. दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वहीं 20-25 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola