Weather Forecast Update: IMD ने हीटवेव की चेतावनी, जानें दिल्ली-यूपी-बिहार सहित अन्य राज्य का हाल
New Delhi: Women cover themselves with an umbrella to avoid the scorching heat on a hot summer day in New Delhi, Sunday, May 15, 2022. (PTI Photo/Kamal Singh)(PTI05_15_2022_000189B)
Weather Forecast Today Updates: उत्तर भारत के कई इलाकों में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग ने कहा है कि अगले कुछ दिनों में क्षेत्र के कुछ हिस्सों में आंधी तथा बारिश आने से भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है. जानें दिल्ली-यूपी और बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
हीटवेव की चेतावनी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हीटवेव की चेतावनी दी. गुरुवार से उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के बड़े हिस्से में हीटवेव चलने के आसार हैं. इधर दिल्ली में तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गयी है.
27 मई से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की शुरुआत केरल से हो जायेगी
मौसम विभाग की मानें तो, 27 मई से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की शुरुआत केरल से हो जायेगी. मौसम विभाग ने कहा कि अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह और आसपास के इलाकों में दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के मजबूत होने के कारण बारिश हो रही है. आइएमडी ने एक बयान में कहा, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के अगले 2-3 दिनों के दौरान दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, पूरे अंडमान द्वीप समूह के अलावा पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं.
राजस्थान में मौसम लेगा करवट
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राजस्थान के झुंझुनूं, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू जिलो में में मेघगर्जन, धूलभरी आंधी और अचानक 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है.
दक्षिण पश्चिम मानसून अभी कहां है
आईएमडी ने एक बयान में कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून के अगले 2-3 दिनों के दौरान दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, पूरे अंडमान सागर और अंडमान द्वीप समूह और पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं. मध्य पाकिस्तान पर एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सोमवार और मंगलवार को जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज के साथ हल्की/मध्यम वर्षा, गरज के साथ हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है.
कुछ देर में झारखंड में होगी बारिश
झारखंड के देवघर और गिरिडीह जिले के कुछ भाग में अगले एक से तीन घंटे में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. रांची स्थित मौसम विभाग ने कहा है कि इन इलाकों में वज्रपात की भी आशंका है.

गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान
मौसम विभाग ने दिल्ली में मंगलवार को दिन में गरज के साथ छींटे पड़ने और बिजली चमकने तथा आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है. इसके साथ ही शहर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए