Weather Forecast Live Updates: दिल्ली में तापमान 49 डिग्री सेल्सियस के पार, जानें अन्य राज्य का हाल
Amritsar: A labourer gathers wheat grain brought after harvesting at a wholesale grain market in Amritsar, Saturday, May 14, 2022. India has banned wheat exports with immediate effect as part of its steps to control the spike in prices at home. (PTI Photo)(PTI05_14_2022_000248B)
Weather Forecast Today Live Updates: दिल्ली और उत्तर प्रदेश में लू का प्रकोप जारी है. बिहार-झारखंड के कुछ जिलों में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में मानसून की पहली बारिश होने के आसार हैं. जानें यूपी-एमपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
भीषण गर्मी से तपा उत्तर प्रदेश, बांदा में तापमान 49 डिग्री
उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्से रविवार को भी भयंकर गर्मी में झुलसते रहे। बांदा में तापमान 49 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. पिछले करीब एक हफ्ते से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में जबरदस्त तपिश का दौर चल रहा है और उमस बढ़ने के कारण लोग गर्मी की दोहरी मार सहन करने को मजबूर हैं. अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में जबरदस्त तपिश का दौर जारी रहने का अनुमान है. इसके अलावा पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में मौसम आमतौर पर सूखा रहेगा.
तापमान 49 डिग्री सेल्सियस के पार
उत्तर भारत में रविवार को भीषण लू चली. दिल्ली के कुछ इलाकों में तापमान 49 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया. इसके साथ ही मौसम विभाग ने सोमवार से कुछ राहत मिलने का अनुमान जताया है. हरियाणा के गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 48.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 10 मई 1966 के 49 डिग्री सेल्सियस तापमान के बाद से सर्वाधिक है.
उत्तर-पूर्व बिहार के लिए आंधी-पानी का अलर्ट
आइएमडी, पटना ने उत्तर-पूर्व बिहार के जिले मसलन पश्चिमी चंपारण, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, मधेपुरा और कटिहार में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ठनका और आंधी के भी आसार जताए हैं. इधर रविवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में उल्लेखनीय बारिश दर्ज की गयी है. आने वाले पांच दिन बिहार में मौसम सामान्य रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है.
दिल्ली-एनसीआर में होगी बारिश
ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि दिल्ली-एनसीआर में भी मॉनसून जून के दूसरे सप्ताह में दस्तक दे सकता है, हालांकि दिल्ली में मॉनसून आने की तारीख 27 जून होती है. स्काईमेट वेदर की मानें तो, देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर आमतौर पर मॉनसून 26-27 जून तक पहुंच जाता है. लेकिन इस बार मई महीने के अंत तक बारिश होने के आसार हैं. इसके साथ ही प्री-मानसून गतिविधियां होने लगेंगी जो गर्मी से लोगों को राहत देगी. बताया जा रहा है कि इसके बाद इस साल जुलाई में मॉनसून अपने पूरे जोर पर रहेगा.
केरल में जोरदार बारिश
केरल में अभी जोरदार बारिश का दौर जारी है. स्काईमेट के अनुसार 21 मई के बाद केरल में बारिश की गतिविधियों में थोड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है लेकिन मौसम शुष्क नहीं होगा. यहां मॉनसून 26 मई के आसपास पहुंच सकता है. अमूकन केरल में 1 जून को मॉनसून पहुंचेता है लेकिन इस साल ये तीन से चार दिन पहले पहुंच सकता है.
तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना
मौसम विभाग ने दिल्ली के अधिकतर स्थानों पर भीषण गर्मी की स्थिति के साथ आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है, जबकि राष्ट्रीय राजधानी के अलग-अलग इलाकों में भी गर्मी का प्रकोप रहने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने कहा कि अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए