Weather Forecast Updates: कई राज्य में सर्दी का कहर, बिहार में कनकनी, झारखंड में बारिश, जानें मौसम
New Delhi: Vehicles ply amid hazy weather conditions, in New Delhi, Monday, Oct. 19, 2020. The national capital’s air quality was recorded in the “poor” category on Monday morning, even as pollution levels dipped slightly due to favourable wind speed. (PTI Photo/Manvender Vashist)(PTI19-10-2020_000031B)
Weather Forecast LIVE Updates: पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के बाद मौसम में बदलाव हुआ है. जम्मू-कश्मीर से लेकर राजस्थान तक सर्दी से लोग कांप रहे हैं. झारखंड-बिहार-यूपी सहित कई राज्यों में बारिश की संभावना बनी हुई हैं. जानें मकर संक्रांति के दिन यानी आज मौसम कैसा रहेगा.
15 जनवरी को यहां होगी बारिश
14 और 15 जनवरी के बीच मराठवाड़ा, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में हल्की या मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है.
पूर्वी भारत सहित इन राज्यो में होगी बारिश
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार अगले दो दिनों तक पूर्वी भारत और तटीय आंध्र प्रदेश में बारिश होने की संभावना है. एक चक्रवाती परिसंचरण का दक्षिण कोंकण के ऊपर स्थित है.
तेलंगाना में भारी बारिश का अलर्ट
आईएमडी ने अगले 2 दिनों के लिए तेलंगाना के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम एजेंसी के मुताबिक तेलंगाना में छिटपुट जगहों पर ओलावृष्टि और भारी बारिश की संभावना है.
कश्मीर में भीषण ठंड का कहर
कश्मीर में भीषण ठंड के कहर के बीच अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई. अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात घाटी के अधिकतर इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई. केवल उत्तर कश्मीर के गुलमर्ग रिज़ॉर्ट में न्यूनतम तापमान एक दिन पहले के मुकाबले तापमान अधिक दर्ज किया गया.
पंजाब और हरियाणा में बढ़ा सर्दी का प्रकोप
हरियाणा और पंजाब के कई इलाकों में शुक्रवार को सर्दी के प्रकोप में वृद्धि हुई. हरियाणा का हिसार कड़ाके की सर्दी की चपेट में है जहां न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा के सिरसा में भी सर्द रात रही और यहां का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया जबकि दिल्ली से सटे गुड़गांव में भी पारा 7.5 डिग्री तक लुढ़क गया.
राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में सर्दी का कहर जारी
राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में सर्दी का कहर जारी है. चित्तौड़गढ़ में बृहस्पतिवार रात सबसे कम न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए