Weather Forecast LIVE Update: गुजरात पहुंचा मानसून, जानें अन्य राज्यों का हाल
New Delhi: Commuters use umbrella and plastic sheet to cover themselves during rain in New Delhi, Monday, May 23, 2022. Strong winds accompanied by heavy rains early morning brought much-needed respite from the heat wave in Delhi. (PTI Photo/Atul Yadav)(PTI05_23_2022_000027B)
Weather Forecast Today Updates: दिल्ली में गर्मी से लोग परेशान हैं. झारखंड, बिहार और यूपी में भी उमस भरी गर्मी पड़ रहा है. वहीं, झारखंड में 15 या 16 जून को मॉनसून आयेगा. बंगाल की खाड़ी से इसके संकेत मिल रहे हैं. जानें आज के मौसम का हाल.
गुजरात पहुंचा मानसून, महिसागर और अन्य क्षेत्रों में भारी वर्षा
दक्षिण-पश्चिम मानसून निर्धारित समय से दो दिन पहले सोमवार को गुजरात पहुंच गया, जिससे महिसागर जिले और राज्य के कुछ अन्य हिस्सों में भारी बारिश हुई. यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने दी. अहमदाबाद स्थित आईएमडी केंद्र ने सोमवार दोपहर एक बुलेटिन में कहा कि गुजरात के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं.
पलामू, लातेहार और चतरा में बारिश की संभावना
झारखंड के लातेहार, पलामू और चतरा जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना, मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक कुछ स्थानों पर तेज हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे देखी जा सकती है.
छत्तीसगढ़ में प्री-मॉनसून की बारिश शुरू
छत्तीसगढ़ में प्री-मॉनसून की बारिश देखने को मिली है. मौसम विभाग की मानें तो सूबे में 17 जून तक मॉनसून दस्तक देने की संभावना है. प्री-मॉनसून की बरसात ने शनिवार को कई इलाकों को तर किया. जशपुर, कबीरधाम और मुंगेली सहित कई जिलों में बारिश दर्ज की गयी.
मध्य प्रदेश में मॉनसून के 15-20 जून तक पहुंचने की संभावना
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के 15 से 20 जून के बीच मध्य प्रदेश में दस्तक देने की संभावना है. आईएमडी भोपाल के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पी के साहा ने कहा कि मध्य प्रदेश में मानसून की सामान्य शुरुआत की तारीख 17 जून के आसपास की है तथा इस साल प्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश होने की उम्मीद है. पिछली दफा दक्षिण-पश्चिम मानसून अपने सामान्य समय से सात दिन पहले 10 जून को मध्य प्रदेश में आया था.
मॉनसून की स्थिति
मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण-पश्चिम मॉनसून मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, पूर्व गोवा, कोंकण के कुछ हिस्सों और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है.
उत्तर भारत में भीषण गर्मी
देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में लोग भीषण गर्मी से दो चार हो रहे हैं. गर्मी से परेशान लोगों को मॉनसून का बेसब्री से इंतजार है. लेकिन भीषण गर्मी से उत्तर भारत को राहत नहीं मिलती दिख रही है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली व उत्तर प्रदेश में लगातार आसमान से आग बरस रही है और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए