Weather Forecast: बंगाल, झारखंड के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना, जानें अन्य राज्यों का हाल
Weather Forecast Update Today: पश्चिमी विक्षोभ ऊपरी इलाकों पर ट्रफ बनाया हुआ है. चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र हरियाणा और आसपास के इलाकों पर बना हुआ है. जिसके कारण राजस्थान समेत देश के कई राज्यों में बारिश हो सकती है. पश्चिमी विक्षोभ का झारखंड के कुछ इलाकों में भी असर दिख सकता है.आइए जानते हैं आज कैसा रहने वाला है मौसम.
अगले तीन-चार दिन में विदा होगा मानसून
राजधानी दिल्ली, उत्तर भारत के कई अन्य हिस्सों और उत्तर-पश्चिम भारत के विभिन्न इलाकों में पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश की मुख्य वजह आंधी-तूफान था. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक के एस होसालिकर ने कहा कि देश के कई हिस्सों में अब भी मॉनसून की विदाई नहीं हुई है और आज की तारीख में दक्षिणी पश्चिमी मॉनसून की उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कुछ और हिस्सों से अगले तीन से चार दिन में विदाई के अनुकूल स्थितियां बनेंगी.
पश्चिम बंगाल, झारखंड के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना
अगले 24 घंटे में पश्चिम बंगाल, झारखंड के कुछ हिस्सों, अरुणाचल प्रदेश, दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जतायी गयी है. जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है.
असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर
असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है. कई जिलों में लगातार बारिश से करीब 40,000 लोग प्रभावित हुए हैं. बाढ़ की चपेट में लगभग 50 गांवों के कम से कम आठ राजस्व मंडल आए हैं.
दिल्ली में घना कोहरा
राष्ट्रीय राजधानी के बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और कुछ हिस्सों में दृश्यता घटकर 350 तक हो गई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर के जेनामणि ने कहा कि दिल्ली इस मौसम में पहली बार कोहरे की गवाह बनी. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है. वहीं, अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं. आईएमडी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. (भाषा)
लेखक के बारे में
By प्रीतीश सहाय
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए