Live Updates

Weather Forecast LIVE Update: पश्चिमोत्तर भारत में 13 जून तक लू चलने की संभावना

Updated:
विज्ञापन

New Delhi: Commuters use umbrella and plastic sheet to cover themselves during rain in New Delhi, Monday, May 23, 2022. Strong winds accompanied by heavy rains early morning brought much-needed respite from the heat wave in Delhi. (PTI Photo/Atul Yadav)(PTI05_23_2022_000027B)

Weather Forecast Today Updates: दिल्ली में लू का कहर जारी है. झारखंड-बिहार-यूपी के कई हिस्‍सों में भी गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है. मॉनसून की बारिश कब होगी ? इसका जवाब गर्मी से परेशान लोग जानना चाहते हैं. तो आइए जानते हैं देश के किस इलाके में मॉनसून की बारिश आज होगी. मौसम का ताजा अपडेट यहां

विज्ञापन

13 जून तक लू चलने की संभावना

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार और झारखंड के इलाकों में लू का प्रकोप दो दिन तक जारी रहेगा. भारत मौसम विज्ञान (आईएमडी) ने बताया कि राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में शनिवार को लू की स्थिति बनी रही और बांदा (उत्तर प्रदेश) 46.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ देश का सबसे गर्म स्थान रहा. इन राज्यों के कम से कम 22 कस्बों और शहरों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया. गर्म और शुष्क पश्चिमी हवाओं के कारण पश्चिमोत्तर और मध्य भारत दो जून से लू की चपेट में है.

महाराष्ट्र में दो दिन के विलंब से पहुंचा दक्षिण पश्चिमी मॉनसून

दक्षिण पश्चिमी मॉनसून दो दिन के विलंब से शनिवार को महाराष्ट्र पहुंचा. भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. कोंकण में मॉनसून आम तौर पर नौ जून तक पहुंचता है. अधिकारी ने कहा कि कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के हिस्सों में दक्षिण पश्चिमी मॉनसून का आगमन हो चुका है. उन्होंने कहा कि इससे राज्य में कुछ बारिश होगी और कोंकण के कुछ हिस्सों में भी बूंदाबांदी होगी. जिन क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है वहां भी चेतावनी जारी कर दी गई है. अधिकारी ने कहा कि अगले 48 घंटों में महाराष्ट्र में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं.

मॉनसून से मुंबई में अधिक बारिश की संभावना

मॉनसून ने गोवा के बाद मुंबई में दस्तक दे दी है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार गोवा और महाराष्ट्र के दक्षिणी इलाके में मॉनसून आने की सामान्य तारीख 7 जून होती है. आईएमडी के मुताबिक मॉनसून अपनी सही गति से आगे बढ़ रहा है. वहीं, मॉनसून से मुंबई में अधिक बारिश की संभावना है.

दिल्ली का न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा. इसके साथ ही भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आंशिक रूप से बादल छाये रहने, बिजली कड़कने तथा आंधी का पूर्वानुमान जताया है.

धनबाद और गुमला में बारिश की संभावना

धनबाद, गुमला जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक देखी जा सकती है.

15 जून तक बड़ी राहत मिलने की संभावना नहीं

आईएमडी ने बताया कि दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और उत्तर पश्चिम भारत के अन्य हिस्सों में सप्ताहांत में अधिकतम तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट आएगी, लेकिन 15 जून तक बड़ी राहत मिलने की संभावना नहीं है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola