Weather Forecast Update: दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, झारखंड में मॉनसून सक्रिय, जानें अपने राज्य का मौसम
Gurugram: Men ride a bike on Delhi-Gurugram Expressway during monsoon rains in Gurugram, Friday, July 01, 2022. (PTI Photo)(PTI07_01_2022_000208A)
Weather Forecast Today LIVE Updates: दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक आकाश में बादल छाये रहने और बिजली कड़कने के आसार नजर आ रहे हैं. महाराष्ट्र में बारिश का दौर आगे भी जारी रहेगा. झारखंड में आज से फिर मॉनसून के सक्रिय होने की संभावना है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राजस्थान के कई जिलों में बारिश की संभावना व्यक्त की है. बिहार में बारिश की कमी देखी जा रही है. जानें यूपी-एमपी सहित देश के अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम
अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम एजेंसी skymetweather के अनुसार पंजाब, राजस्थान के शेष हिस्सों, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. लद्दाख, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत और गंगीय पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश की तलहटी और बिहार के कुछ हिस्सों में एक या दो स्थान पर हल्की बारिश हो सकती है.
अगले 24 घंटों के दौरान इन राज्यों में बारिश की संभावना
अगले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण और मध्य मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, उत्तरी तेलंगाना, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. मौसम एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर,केरल, मराठवाड़ा, दक्षिणपूर्व राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश संभव है.
अगले 3-4 दिनों में पूर्वी राजस्थान के अधिकांश हुस्सों में बारिश
पिछले 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान के झालावाड़, धौलपुर और कोटा जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की गई. वहीं, राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहा. मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में कई अन्य स्थानों पर एक सेंटीमीटर से चार सेंटीमीटर के बीच पानी बरसा. विभाग के मुताबिक आगामी तीन-चार दिनों तक पूर्वी राजस्थान के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं.
देवघर, गिरीडीह में बारिश की प्रबल संभावना
मौसम विभाग (आईएमडी) रांची के अनुसार देवघर, गिरीडीह, गुमला, जामताड़ा, लातेहार, लोहरदगा जिले के कुछ भागों में वज्रपात के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है.
म दबाव का एक तंत्र उड़ीसा के ऊपर
जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि रविवार को भी कम दबाव का एक तंत्र उड़ीसा के ऊपर बना हुआ है तथा आज मानसून ट्रफ लाइन बीकानेर, सीकर तथा कम दबाव क्षेत्र से होकर गुजर रही है. उन्होंने कहा कि राज्य के अधिकांश स्थानों पर आज भी मानसून सक्रिय रहेगा. जयपुर, अजमेर, उदयपुर व बीकानेर सम्भाग में कहीं-कहीं भारी बारिश व एक दो स्थानों पर अति भारी बारिश होने की सम्भावना है.
राजस्थान में भारी बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान के झालावाड़, धौलपुर व कोटा जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की गयी. मौसम विभाग के अनुसार रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक सर्वाधिक बारिश झालावाड़ के खानपुर में 72 मिलीमीटर और बीकानेर शहर में 64 मिलीमीटर दर्ज की गयी.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए