Weather Forecast Updates: झारखंड में बारिश, दिल्ली में लू, जानें बिहार-यूपी सहित अन्य राज्य का हाल
Jammu: Women cover their faces to protect themselves from the hot weather, in Jammu, Tuesday, March 29, 2022. (PTI Photo)(PTI03_29_2022_000221B)
Weather Forecast Today Updates: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित सहित कई राज्यों में लू का प्रकोप जारी है. झारखंड की राजधानी रांची सहित कई जिलों में बादल छाये हुए हैं. जानें बिहार-एमपी सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहने वाला है मौसम
झारखंड में बारिश
झारखंड की राजधानी रांची सहित कुछ जिलों में रविवार शाम बारिश हुई जिससे मौसम सुहाना हो गया.
दिल्ली-एनसीआर में जारी रहेगा लू का कहर
आईएमडी के बुलेटिन में कहा गया है कि अगले तीन दिनों तक दिल्ली और आस-पास के क्षेत्रों में लू की स्थिति जारी रहने की उम्मीद है, जबकि हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर दो मई तक धूल भरी आंधी या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.
50 डिग्री के पार जा सकता है पारा
मई में उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों के साथ-साथ दक्षिण-पूर्वी प्रायद्वीप में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है. महापात्रा ने पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में तापमान 50 डिग्री के पार चले जाने की संभावना को खारिज नहीं किया.
बढ़ेगी गर्मी
मई के लिए तापमान और बारिश से जुड़े पूर्वानुमान जारी करते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर देश के अधिकतर हिस्सों में मई के महीने में रात में भी गर्मी महसूस होगी.
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना
मौसम केंद्र के अनुसार दो मई से राज्य के ऊपर एक और नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है जिससे दो-तीन मई को दोपहर बाद पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश होने की उम्मीद है. विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण तीन मई से राज्य के अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने और लू से थोड़ी राहत मिलने की प्रबल संभावना है.
राष्ट्रीय राजधानी में लू की स्थिति जारी
राष्ट्रीय राजधानी में लू की स्थिति जारी है और रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए