Weather Forecast LIVE: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवा के साथ हल्की बारिश की संभावना
New Delhi: People holding umbrellas take a stroll as rains in parts of the national capital bring respite from the heat, in New Delhi, Wednesday, May 4, 2022. (PTI Photo/Kamal Singh)(PTI05_04_2022_000163B)
Weather Forecast Today Updates: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में गरज के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है. झारखंड और बिहार के भी कुछ इलाकों में आज हल्की बारिश के साथ आंधी-तूफान की आशंका है. जानें यूपी-एमपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
दिल्ली में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना
अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में आंधी, बिजली के साथ बारिश की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 30-40 किमी प्रति घंटे तक की गति से तेज हवा चल सकती है.
रांची में तेज हवा के साथ बारिश
झारखंड में मॉनसून से पहले तेज हवाएं चलने लगी है. मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है. आसमान में काले बादल छाए हुए हैं. कुछ इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है. राजधानी रांची में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हो रही है.
चलेंगी तेज हवाएं
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में आज यानी बुधवार को भी तेज हवाएं चलने और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने के आसार हैं.
दिल्ली में बारिश
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ो के मुताबिक, दिल्ली में बीते दिन सोमवार से मंगलवार तक 18 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. जबकि, सोमवार को न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस था.
क्लाइमेट चेंज के संकेत
पूसा के डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के डॉ गुलाब सिंह ने बताया कि, इस साल मई में पश्चिमी विक्षोभ आदि की मौसमी दशाएं बेहद कमजोर रहीं. साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफलाइन की अत्यधिक सक्रियता से आंधी-पानी आया. पुरवैया अभी लगातार चलेगी. इसकी लगातार सक्रियता क्लाइमेट चेंज की ओर संकेत हैं.
प्री-मानसून की बारिश होगी शुरु
कई राज्यों में प्री मॉनसून बारिश देखने को मिल रही है. ऐसे में मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी प्री मानसून की बारिश शुरु हो सकती है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए