Weather Forecast Updates: दिल्ली में गर्मी से राहत, झारखंड-बिहार में बारिश, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

New Delhi: Commuters use umbrella and plastic sheet to cover themselves during rain in New Delhi, Monday, May 23, 2022. Strong winds accompanied by heavy rains early morning brought much-needed respite from the heat wave in Delhi. (PTI Photo/Atul Yadav)(PTI05_23_2022_000027B)
Weather Forecast Today Updates: दिल्ली को फिलहाल गर्मी से राहत मिलती रहेगी. बिहार-झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. मॉनसून देश के राज्यों में धीरे-धीरे फैल रहा है. जानें यूपी-एमपी सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहने वाला है मौसम
अगले 5 दिन इन राज्यों में होगी बारिश
बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मैसम ने बदली करवट. मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिकअगले 5 दिनों तक आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है. वहीं, असम और मेघालय में 3 जून को भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है.
दिल्ली में बादल छाए रहने और बूंदाबांदी के आसार
आईएमडी के अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली में गुरुवार को बादल छाए रहने और बूंदाबांदी के आसार हैं. अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 46 प्रतिशत दर्ज की गई.
दिल्ली में हल्की बारिश होने का अनुमान
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को हल्की बारिश होने और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह भी कहा कि इस सप्ताह लू चलने की आशंका नहीं है. आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि औसत से एक डिग्री कम था.
प्री मॉनसून की बारिश जारी
प्री मॉनसून की बारिश की वजह से कई राज्यों में बारिश हो रही है. अगले कुछ दिनों में मॉनसून के उत्तर भारत की ओर बढ़ने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आज भी बारिश की संभावना जताई जा रही है.
छत्तीसगढ़ में कब पहुंचेगा मॉनसून
छत्तीसगढ़ में 6 जून की बजाय 10 जून के आस-पास मॉनसून दस्तक दे सकता है. प्रदेश में 10 जून तक रायपुर संभाग तक मानसून की बारिश होने के आसार मौसम विभाग ने व्यक्त किये हैं. वहीं उत्तर छत्तीसगढ़ यानी सरगुजा संभाग में 15 जून तक मानसून की बारिश होने की संभावना है.
जानें दिल्ली और यूपी में कब पहुंचेगा मॉनसून
मौसम विभाग की मानें तो, दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, गुजरात और आस-पास के राज्यों में 25 जून तक मॉनसून पहुंच सकता है. वहीं, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार में 15 जून के आस-पास मॉनसून के पहुंचने का अनुमान है. वहीं महाराष्ट्र एवं पश्चिम बंगाल में 10 जून तक मॉनसून के दस्तक देने की संभावना है.
उत्तरी बिहार के सभी जिलों के लिए अलर्ट
उत्तरी बिहार के तकरीबन सभी जिलों में अगले चार दिन जबरदस्त आंधी-पानी के आसार हैं. इस दौरान ठनका गिरने की आशंका है. आइएमडी ने उत्तरी बिहार के सभी जिलों के लिए अलर्ट किया है.
दिल्ली में लू चलने के आसार नहीं
दिल्ली की सफदरजंग वेधशाला में बुधवार को अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और आंशिक रूप से बदल छाए रहे, हालांकि अगले पांच से छह दिनों तक लू चलने की आशंका नहीं है. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि भीषण गर्मी और आर्द्रता के कारण मई और जून में इसी प्रकार के तेज तूफान की संभावना होती है. ऐसी स्थितियों के बारे में एक या दो दिन पहले पूर्वानुमान व्यक्त नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि अगले एक सप्ताह तक दिल्ली में लू चलने का अंदेशा नहीं है.
बिहार में अभी लगातार चलेगी पुरवैया हवा
इस साल मई में पश्चिमी विक्षोभ आदि की मौसमी दशाएं बेहद कमजोर रहीं. साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफलाइन की अत्यधिक सक्रियता से आंधी-पानी देखने को मिला. पुरवैया अभी लगातार चलेगी. इसकी लगातार सक्रियता क्लाइमेट चेंज की ओर संकेत हैं. डॉ गुलाब सिंह (डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा, समस्तीपुर) ने इसकी जानकारी दी.
झारखंड का मौसम
झारखंड सहित देश में मानसून के इस मौसम में पहले लगाये गये अनुमान से अधिक बारिश होने की उम्मीद है. रांची और उसके आसपास के जिलों मे मौसम ने करवट ले ली है. इसके साथ ही राजधानी रांची के शहरी इलाकों में बारिश हुई. आज भी झारखंड के कई इलाकों में बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है.
यूपी का मौसम
यूपी के कई जिलों में धूप वाला मौसम रहेगा. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मानसून को लेकर जो भविष्यवाणी की है उसके अनुसार यूपी में 15 जून के आस-पास मानसून दस्तक दे सकता है.
मध्य प्रदेश का मौसम
प्री-मानसून गतिविधियां थमने के बाद मध्य प्रदेश में एक बार फिर से पारा चढ़ता दिख रहा है. राजधानी भोपाल और ग्वालियर में एक बार फिर से तपिश बढ़ गई है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मध्य प्रदेश में मानसून के दस्तक के साथ ही गर्मी से राहत की उम्मीद है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए