Weather Forecast Updates: बिहार-झारखंड-दिल्ली सहित इन राज्यों में होगी बारिश, अभी ठंड से राहत नहीं
Weather Forecast LIVE Updates: दिल्ली में जनवरी महीने में रिकॉर्ड बारिश के बाद फरवरी महीने की शुरुआत भी बारिश से होने के आसार हैं. इधर बिहार-झारखंड-यूपी सहित देश के अन्य राज्यों में अभी ठंड से राहत नहीं मिलने जा रही है. जानें आज का मौसम कैसा रहने की संभावना है.
दिल्ली के अधिकतर हिस्सों में कोहरा
मंगलवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अधिकतर हिस्सों में कोहरा छाए रहने से दृश्यता कम रही. सोमवार को भी सफदरजंग वेधशाला में 6.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था, जो औसत से दो डिग्री कम था.
दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम
दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है.
फिलहाल ठंड से राहत नहीं
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक यूपी को फिलहाल ठंड से राहत मिलने के आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं. आने वाले दिनों में ठंड की स्थिति यथावत रहेगी. विभाग का कहना है कि फरवरी में औसत तापमान में कमी दर्ज की जाएगी.
विजिबिलिटी बहुत कम
दिल्ली, चंडीगढ़, बरेली, बहराइच, वाराणसी और पटना में 50 मीटर तक विजिबिलिटी मंगलवार को दर्ज की गई.
घना कोहरा छाया रहेगा
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार में घना कोहरा छाया रहेगा. आज अमृतसर, लखनऊ और गोरखपुर में विजिबिलिटी 25 मीटर तक पहुंच गई.
पछुआ का प्रवाह लगातार फरवरी में भी बने रहने का पूर्वानुमान
पछुआ का प्रवाह लगातार फरवरी में भी बने रहने का पूर्वानुमान है. इधर फरवरी के एक से तीन फरवरी तक उत्तरी बिहार में मध्यम से घना कोहरा बनने के आसार बन गये हैं. दक्षिणी बिहार में मौसम में कुछ राहत का पूर्वानुमान है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए