Weather Forecast LIVE: राजस्थान के उत्तरी हिस्सों में पड़ेगी सबसे ज्यादा ठंड

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast Update: देश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मंगलवार को दिल्ली में कोहरा छाया रहेगा. बिहार-झारखंड-यूपी सहित इन राज्यों का गिरा तापमान. मौसम के हर अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ

विज्ञापन

राजस्थान के उत्तरी हिस्सों में पड़ेगी सबसे ज्यादा ठंड

राजस्थान के उत्तरी हिस्से में सबसे ज्यादा ठंड पड़ेगी. स्काईमेट का अनुमान है कि श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, अनूपगढ़, सूरतगढ़ और चुरु में तापमान 6-7 डिग्री सेल्सियस तक गिर जायेगा. हालांकि, दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा, जिससे दिन का मौसम सुहाना रहेगा. क्षेत्र में कोहरा और धुंध सबसे कम रहेगी.

झारखंड में तापमान में गिरावट से ठंड

झारखंड में आज मंगलवार से तेज हवा चल सकती है. तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ने की संभावना है. झारखंड की राजधानी रांची समेत अन्य जिलों में आज सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा. कोहरे के बाद आसमान साफ है.

दिल्ली में चलेंगी हवाएं

आने वाले दिनों में उत्तरी दिशा से आने वाली हवाएं दिल्ली में ठंड बढ़ायेगी. इसके बाद लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी.

बढ़ जाएगी ठंड

मौसम विभाग के मुताबिक 8 दिसंबर यानी बुधवार से दिल्ली में शीत लहर चलनी शुरू हो जाएगी. इस वजह से दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है. राजधानी में 9 दिसंबर को फिर बादल छाए रहने की उम्मीद है लेकिन 10 दिसंबर से मौसम दिल्ली-एनसीआर में पूरी तरह बदल जाएगा.

कश्मीर घाटी में पारा फिर शून्य से नीचे, बारिश की संभावना

कश्मीर में न्यूनतम तापमान मंगलवार को फिर से शून्य से नीचे दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने बुधवार से दो दिनों तक घाटी में बारिश की संभावना जतायी है. अधिकारियों ने बताया कि उत्तर कश्मीर में बारामुला जिले के गुलमर्ग रिजॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

चक्रवात के कारण हुई बारिश के बाद कोलकाता की वायु गुणवत्ता में सुधार आया

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों और पर्यावरणविदों ने मंगलवार को कहा कि पिछले कुछ दिनों में शहर में चक्रवात जवाद से हुई बारिश के बाद कोलकाता की वायु गुणवत्ता में लगभग 80 से 90 प्रतिशत सुधार आया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola