Weather Forecast : शिमला में भारी बारिश, देहरादून और नैनीताल में बरसेंगे बादल, दक्षिण-पश्चिम मानसून तीन जून को केरल पहुंचेगा
Karad: A woman walks with her luggage during heavy rain on a road in Karad, Saturday, May 29, 2021. (PTI Photo)(PTI05_29_2021_000201B)
Weather Forecast Today LIVE, Monsoon 2021 Date : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (delhi weather) के लोगों को बढ़ते तापमान से अगले कुछ दिन राहत मिलने की उम्मीद नजर आ रही है. इधर बिहार और झारखंड (bihar and Jharkhand weather) में चक्रवाती तूफान ‘यास’ (cyclone yaas 2021 )का प्रभाव कम होने के बाद थोडी गर्मी बढ गई है. राजस्थान के कई इलाकों में भीषण गर्मी का दौर जारी है. दक्षिणपश्चिम मानसून के केरल में आगमन में दो दिन की देरी हो सकती है. मौसम से जुडी हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ….
उत्तराखंड में कल होगी भारी बारिश
उत्तराखंड मौसम विभाग की ओर से यह जानकारी दी गयी है कि एक जून को देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में तेज बारिश होगी.
शिमला में भारी बारिश
आज हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भारी बारिश हुई. तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर पेड़ उखड़ गये और रास्ता अवरुद्ध हो गया.
यूपी में मौसम ने बदला मिजाज, तापमान में बढ़ोतरी
उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद मौसम फिर बदलने लगा है और यहां तापमान में काफी वृद्धि दर्ज की गयी है. प्रदेश के गोरखपुर, अयोध्या, प्रयागराज, लखनऊ, बरेली तथा झांसी मंडलों में दिन के तापमान में काफी वृद्धि दर्ज की गयी है.
दक्षिण-पश्चिम मानसून तीन जून को केरल पहुंचेगा
दक्षिण-पश्चिम मानसून तीन जून को केरल पहुंचेगा, दो और तीन तारीख को दिल्ली में होगी तेज बारिश, साइक्लोन के कारण इस बार देश में उतनी गरमी नहीं पड़ी है और लू भी नहीं चली. यह जानकारी मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामानी ने दी.
झारखंड में प्री मानसून बारिश
झारखंड में प्री मानसून बारिश हो सकती है. तीन जून तक झारखंड के विभिन्न हिस्सों में वज्रपात की आशंका है और इस दौरान बारिश हो सकती है.
झारखंड में 15 जून तक मानसून के दस्तक देने की संभावना
झारखंड में 15 जून तक मानसून के दस्तक देने की संभावना है. केरल में एक दो दिनों में दक्षिणी पूर्वी मानसून प्रवेश कर सकता है. वैज्ञानिकों की मानें, तो इस बार सामान्य मानसून की संभावना है. प्री मानसून बारिश होने की भी संभावना है. तीन जून तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में वज्रपात की आशंका जतायी गयी है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए