Weather Forecast : दो जून को कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना, तटीय क्षेत्रों में चलेंगी तेज हवाएं, मछुआरों को दी चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast Today LIVE, Monsoon 2021 Date : उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में सोमवार को झमाझम बारिश हुई जिसके बाद मौसम खुशनुमा हो गया. दिल्ली-एनसीआर (delhi weather) में भी बीती रात हुई बारिश (delhi rain) से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. वहीं दिल्ली में बीती रात तेज बारिश के बीच भूकंप (delhi earthquake) के हल्के झटके भी महसूस किए गए. बिहार और झारखंड (bihar,Jharkhand, up weather) में अब उमस भरी गर्मी लोगों को सताने लगी है. वहीं उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों बारिश और तेज हवा के कारण राहत मिलने के बाद राज्य के ज्यादातर मंडलों में तापमान एक बार फिर बढ़ने लगा है. मौसम से जुडी हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ….

विज्ञापन

दो जून को कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना, तटीय क्षेत्रों में चलेंगी तेज हवाएं, मछुआरों को दी चेतावनी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दो जून को पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, कोंकण और गोवा, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, कर्नाटक, असम और मेघालय, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, लक्षद्वीप और केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जतायी है. साथ ही कहा है कि केरल तट, लक्षद्वीप क्षेत्र और कोमोरिन क्षेत्र के साथ-साथ दक्षिण पश्चिम, पश्चिम मध्य और दक्षिण पूर्व अरब सागर में 40-50 से 60 किमी प्रति घंटे तेज हवा चलने की संभावना है. मछुआरों को इन क्षेत्रों में उद्यम नहीं करने की सलाह दी जाती है.

दो जून को कई राज्यों में गरज के साथ होगी बारिश, चलेंगी तेज हवाएं, बिजली गिरने की संभावना 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दो जून को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, झारखंड, तेलंगाना और केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश की संभावना है. साथ ही अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने की भी संभावना है. वहीं, 30-40 किमी प्रति घंटे तक की गति से तेज हवाएं भी चलेंगी.

राजस्थान के कई इलाकों में बारिश, तीन-चार दिनों तक आंधी-बारिश की संभावना

एक नये पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण राजस्थान के कई इलाकों में मंगलवार को बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार, सबसे अधिक 19.6 मिलीमीटर बारिश पिलानी में दर्ज की गयी. मौसम केंद्र जयपुर के प्रवक्ता के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मंगलवार को बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनू, जयपुर, अजमेर, नागौर जिले व भरतपुर, जयपुर व कोटा संभाग के कुछ जिलों में अनेक जगह बारिश, आंधी व अंधड़ दर्ज किया गया. इससे राज्य में अधिकतम तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट आयी है. विभाग के अनुसार जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ जिलों में आंधी-बारिश का दौर आगामी तीन-चार दिनों तक जारी रहने की संभावना है.

हिमालयी क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ अगले तीन दिनों बारिश की संभावना 

दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा से गुजरने के प्रभाव के कारण अगले तीन दिनों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के आसपास के मैदानों में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ अलग-अलग व्यापक वर्षा होने की संभावना है. वहीं, आंतरिक तमिलनाडु पर एक चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर और एक पूर्व-पश्चिम कतरनी क्षेत्र भी समुद्र तल से 4.5 किमी ऊपर है.

मध्य भारत में सामान्य से अधिक मानसून रहने का अनुमान

मानसून के उत्तर, दक्षिण में सामान्य, मध्य भारत में सामान्य से अधिक रहने का अनुमान भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तर और दक्षिण भारत में सामान्य, मध्य भारत में सामान्य से अधिक और पूर्व तथा पूर्वोत्तर भारत में सामान्य से कम रहने का अनुमान है.

गोरखपुर व आसपास के जिलों में तेज हवा

मौसम के मिजाज मंगलवार को सुबह से बदले-बदले दिखे. दोपहर होते-होते गोरखपुर व आसपास के जिलों में तेज हवा चलने लगी. काले बादल घिर आए. और फिर बारिश भी हुई.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola