Weather Forecast Updates : अगले सप्ताह यूपी में बढ़ेगी कनकनी, पहाड़ों पर फिर बर्फबारी के आसार, जानें झारखंड बिहार समेत अन्य राज्यों का हाल
Weather Forecast Today LIVE Updates : भारत में ठंड दस्तक दे चुका है. इसके साथ ही कई राज्यों में मौसम (Weather forecast) तेजी से बदल रहा है. उत्तर भारत के राज्यों में दिल्ली समेत अन्य राज्यों में तापमान (temperature falling) में गिरावट का सिलसिला जारी है. स्काईमेट वेदर के मुताबिक एक नया मौसमी सिस्टम (Weather System) यानी पश्चिमी विक्षोभ (western Disturbance) कैस्पियन सागर से उठने के बाद उत्तर भारत की तरफ आने वाला है. इसके कारण 22 नवंबर से उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों का मौसम प्रभावित होगा. इससे पहाड़ी क्षेत्रों (Hilly Areas) में फिर से बर्फबारी (Snowfall) होगी. इधर झारखंड बिहार में हुई बारिश के कारण यहां ठंड और बढ़ेगी. यूपी में अगले 24 घंटे में कई स्थानों पर पारा न्यूनतम तापमान से नीचे हो जायेगा. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल…
जम्मू कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में फिर होगी बर्फबारी
एक नया मौसमी सिस्टम यानी पश्चिमी विक्षोभ कैस्पियन सागर से उठने के बाद उत्तर भारत की तरफ आने वाला है. यह सिस्टम 22 नवंबर से उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों को प्रभावित करेगा. इसके चलते संभावना जतायी जा रही है कि जम्मू कश्मीर से लेकर गिलगित, बालटिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड 22 से 25 नवंबर के बीच कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम और कहीं तेज़ वर्षा व बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.
21 नवंबर से उत्तर प्रदेश के तापमान में आयेगी गिरावट
इस सप्ताह उत्तर प्रदेश में19 नवंबर से ही मौसम एक बार फिर शुष्क हो जाएगा तथा उत्तर पश्चिमी दिशा शुष्क हवाएं चलने लगेंगी. इन ठंडी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होगी। 21 नवंबर से उत्तर प्रदेश के अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कुछ नीचे पहुँच सकते हैं जिससे सर्दी की शुरुआत हो जाएगी.
झारखंड में कल से बढ़ेगी कनकनी
झारखंड में पिछले 24 घंटे में कई जिलों में बारिश हुई है. आज भी आसमान में बदाल छाये हुए हैं. मौसम विभाग के मुताबिक आज कहीं कहीं पर वर्षा हो सकती है.
दिल्ली में हवा की गुणवत्ता आज भी खराब
दिल्ली में हवा की गुणवत्ता आज भी खराब बनी हुई है, राष्ट्रीय राजधानी आज सुबह आसमान पर छाई हुई है. एम्स और भीकाजी कामा प्लेस के पास के दृश्य. सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार 287 (खराब) और श्री अरबिंदो मार्ग पर 291 (खराब) पर सिरिफोर्ट के आसपास वायु गुणवत्ता सूचकांक.
21 से 23 सितंबर के बीच केरल में थमेगी बारिश
21 से 23 नवंबर के बीच केरल में बारिश काफी कम हो जाएगी. लेकिन बारिश का अगला स्पेल 23 नवंबर से शुरू होगा क्योंकि बंगाल की खाड़ी के मध्य और दक्षिण पूर्वी भागों पर एक नया मौसमी सिस्टम उभरता हुआ नजर आ रहा है जो धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा और मिनी मॉनसून को दक्षिण भारत पर फिर से सक्रिय कर देगा.
देश की राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान में आयी गिरावट
पश्चिम हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी के कारण दिल्ली के तापमान में गिरावट आयी है. तापमान गिरकर 9.4 डिग्री सेल्सियस रह गया है जो इस मौसम में अबतक का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए