Live Updates

Weather Forecast Update : सोमवार और मंगलवार को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी और उत्तरी राजस्थान के कई इलाकों में तेज शीतलहर और घने कोहरे के आसार

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast today Live Update : नये साल पर की शुरुआत (india weather) कड़ाके की ठंड के साथ हो सकती है. मौसम विभाग (IMD Alert) के मुताबिक, 31 दिसंबर और एक जनवरी को उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान दो-तीन डिग्री रहेगा. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी (Rain and Snowfall) के बाद एकबार फिर सर्दी फिर बढ़ गयी है. विभाग की मानें तो केरल में बारिश (heavy rain) की संभावना है जबकि उत्तर भारत के राज्यों में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ(western disturbance) आएगा, जिसके कारण कुछ इलाकों में ठीक-ठाक बारिश देखी जा सकती है. वहीं उत्तर भारत (north India weather) के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड (severe cold wave) नजर आ रही है. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, Uttar Pradesh, West Bengal,Jharkhand,bihar,Madhya pradesh Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

सोमवार और मंगलवार को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी और उत्तरी राजस्थान के कई इलाकों में तेज शीतलहर और घने कोहरे के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, 28 से 29 दिसंबर तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में अलग-अलग इलाकों में बहुत अधिक शीतलहर चलने का अनुमान है. इन क्षेत्रों में घना कोहरा भी छाये रहने के आसार है.

यूपी, पंजाब समेत उत्तर भारत के कई स्थानों पर रविवार को पांच डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान

उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत उत्तर भारत के कई स्थानों पर रविवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इस सप्ताह के बाद इस क्षेत्र के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने और घने कोहरे का अनुमान जताया है. ऊपरी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान में रविवार को मामूली वृद्धि दर्ज की गयी.

जम्मू के कटरा में माता वैष्णो देवी श्राइन में हुई बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर के कटरा में माता वैष्णो देवी श्राइन में आज बर्फबारी हुई. बर्फबारी होने से तापमान में काफी गिरावट आ गयी है.

उत्तर भारत के न्यूनतम तापमान में ठंडी और शुष्क हवाओं के कारण तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की आयेगी कमी : IMD

ऊपरी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान रविवार को बढ़ गया. आईएमडी ने कहा कि पश्चिमी हिमालय से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं से उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की कमी आयेगी.

29 दिसंबर तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में तेज शीतलहर चलने और घने कोहरे की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक 28 और 29 दिसंबर तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में अलग-अलग इलाकों में बहुत अधिक शीतलहर चलने की संभावना है. इन क्षेत्रों में घना कोहरा छाये रहने का भी अनुमान है.

कश्मीर में शीतलहर तेज हुई

कश्मीर में रविवार को शीतलहर और तेज हो गई तथा समूची घाटी में न्यूनतम तापमान शून्य से कई डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola