Weather Forecast Today LIVE Update : झारखंड में बारिश, दिल्ली ने ओढ़ ली घने कोहरे की चादर, यहां होगी भारी बर्फबारी, जानें बिहार-यूपी-दिल्ली सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Weather Forecast Today LIVE Update : मौसम में इस समय लगातार उतार-चढ़ाव(Winter) नजर आ रहा है. उत्तर भारत और देश के अन्य हिस्सों में हल्की बूंदा-बादी(Rain) देखने को मिली, वहीं देश के कई इलाकों में पारा भी चढ़ने लगा है. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय (western disturbance) के कारण एकबार फिर से मौसम बिगड़ (Winter) गया है. मौसम (20 February) से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
अधिकतम तापमान 26 डिग्री
स्थानीय मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने की उम्मीद है.
मौसम विभाग ने बताया
मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली के पालम में दृश्यता अत्यंत क्षीण यानी शून्य मीटर थी और सफदरजंग में यह 100 मीटर थी. आज सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी 100 प्रतिशत दर्ज की गयी.
दिल्ली ने सुबह सुबह ओढ़ ली घने कोहरे की चादर
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा, और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
विज़िबिलिटी काफी कम
पंजाब के अमृतसर में घना कोहरा छाए रहने की वजह से विज़िबिलिटी काफी कम हुई. मौसम विभाग के मुताबिक अमृतसर में अभी तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस है.
येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक 21 से 25 फरवरी तक पहाड़ी इलाकों में मौसम खराब रहने के आसार हैं. 23 फरवरी तक शिमला सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में आंधी और बारिश के साथ मौसम का येलो अलर्ट जारी किया गया है.
21 फरवरी से मौसम साफ
21 फरवरी से मौसम साफ होगा. न्यूनतम तापमान थोड़ा गिर सकता है. अधिकतम तापमान भी बढ़ सकता है. इधर, शुक्रवार को झारखंड की राजधानी रांची में करीब तीन मिमी बारिश दर्ज की गयी. मौसम विभाग की मानें, तो रांची में एक से 19 जनवरी तक करीब चार मिमी बारिश हो चुकी है. वहीं, जमशेदपुर में इस अवधि के दौरान करीब सात और डालटेनगंज में छह मिमी बारिश हो चुकी है. बोकारो में दो तथा चाईबासा में भी 1.5 मिमी के आसपास बारिश हुई है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए