Weather Forecast Update : झारखंड में होगी बारिश, दिल्ली में सुबह कोहरा छाया, जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Weather Forecast Today LIVE Update : देश के अधिकांश हिस्सों में ठंड (Winter) के कहर के साथ ही बारिश (Rain) और बर्फबारी (Snowfall) का दौर भी जारी है. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय (western disturbance) के कारण एकबार फिर से मौसम बिगड़ (Winter) गया है. मौसम विभाग की मानें तो (18 February) पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी(SnowFall ) और बारिश (Rain) होने के आसार हैं. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
झारखंड में होगी बारिश
झारखंड की राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में सुबह से आसमान में बादल नजर आ रहे हैं. सूबे में आज बारिश होने के आसार हैं.
दिल्ली में अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री से अधिक है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के कुछ हिस्सों में सुबह धुंध और कोहरा देखा गया, लेकिन दिन में आसमान साफ रहा. शहर का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से एक डिग्री कम है. मौसम विभाग ने शहर में शुक्रवार की सुबह कोहरा छाये रहने और फिर बाद में आकाश साफ रहने की संभावना जताई है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान 28 और 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.
लखनऊ में बारिश से बढ़ी ठंड
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार दोपहर बारिश से ठंड बढ़ गई. सुबह धूप निकली थी, लेकिन दोपहर के बाद आसमान में बादल छाए और कुछ देर के लिए बारिश हुई.
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कई स्थानों पर हल्की बारिश
उत्तर प्रदेश में पिछले चौबीस घंटे में कई स्थानों पर हल्की और बहुत हल्की बारिश हुई, लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज और चमक के साथ बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के सभी मंडलों में दिन के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया. विभाग ने बताया कि प्रदेश में सबसे कम न्यून्तम तापमान मुजफफरनगर में सात डिग्री दर्ज किया गया. जबकि, सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस वाराणसी में दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में कहा है कि प्रदेश में मौसम आम तौर पर खुश्क रहेगा और कुछ स्थानों पर सुबह के समय कोहरा छाये रहने का अनुमान है.
मध्य प्रदेश में बादल छाए
बंगाल की खाड़ी से नमी मिलने के कारण पूरे मध्य प्रदेश में बादल छाए हुए हैं. गरज-चमक के साथ प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश भी हो रही है. ठंड भी फिर से बढ़ने लगी है. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को मौसम के धीरे-धीरे साफ होने के आसार हैं.
पश्चिम बंगाल में भी बारिश के आसार
पश्चिम बंगाल में भी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. मौसम विभाग ने पूर्वी बिहार में किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, सुपौल, मधेपुरा, कटिहार, सहरसा, भागलपुर, बांका और जमुई के कुछ हिस्सों में भी बारिश की आशंका व्यक्त की है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए